उदयपुर

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री 25 को उदयपुर में

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री 25 को उदयपुर में

उदयपुर, 23 फरवरी। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री श्री केवी सिंह देव बुधवार 25 फरवरी को उदयपुर आएंगे। श्री देव बुधवार प्रातः 9ः50 बजे वायुयान द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। श्री देव उदयपुर में निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। अगले दिन 26 फरवरी को प्रातः वायुयान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Read More
उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन 28 फरवरी तक

उत्तर मैट्रिक छात्रवृति में आवेदन 28 फरवरी तक

उदयपुर, 23 फरवरी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान राज्य के मूल निवासियों के लिए  विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृति येजनाओं में अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक पिछड़ा वर्ग/विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय/मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनाओं में राज्य की राजकीय/निजी मान्यता प्राप्त  शिक्षण संस्थाओं अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के छात्रवृति आवेदन पत्र में आक्षेप पूर्ति कराने की अन्तिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति हेतु वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति पोर्टल पर राजकीय एवं गैर राजकीय…
Read More
अमृता मेले के चौथे दिन जागरूकता की गूंज अमृता मेले के चौथे दिन निकली बाइक रैली, बेटियों को बचाने और पढ़ाने का दिया संदेश

अमृता मेले के चौथे दिन जागरूकता की गूंज अमृता मेले के चौथे दिन निकली बाइक रैली, बेटियों को बचाने और पढ़ाने का दिया संदेश

उदयपुर, 23 फरवरी। अमृता मेले के चौथे दिन महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ कई प्रभावशाली कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निर्भया कमांडो और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली को अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटर पलक गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति ने विशेष पहचान दी। रैली अमृता हाट से प्रारंभ होकर दिल्ली गेट, बाबू बाजार, जगदीश चौक, हाथीपोल और गुलाब बाग होते हुए पुनः अमृता हाट पहुंची। पूरे मार्ग में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “बाल विवाह बंद करो” और “महिला हिंसा का विरोध करो” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरवासियों…
Read More
पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी 25 व 26 को तैयारियां पूर्ण

पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी 25 व 26 को तैयारियां पूर्ण

उदयपुर, 23 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू की गई पंच गौरव योजना के तहत आमजन को पंच गौरव की महत्ता से रूबरू कराने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अब पंचायत समिति स्तर पर पंच गौरव मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उदयपुर जिले में पंच गौरव कार्यक्रम क्रियान्वयन अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर 25 एवं 26 फरवरी को सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी आयोजित होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रिया डाबी के मार्गदर्शन में होने वाले पंच गौरव मेले को लेकर…
Read More
जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 28 फरवरी अंतिम तिथि

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 28 फरवरी अंतिम तिथि

उदयपुर। विश्वविख्यात तबला वादक पंडित चतुरलाल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों की श्रृंखला के अंतर्गत,  हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड  के सहयोग से, पंडित चतुरलाल मेमोरियल सोसाइटी  द्वारा ‘जिंक प्रतिभा’ ऑनलाइन टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष पहल भारतीय शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस टैलेंट हंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क है। पाँच वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी अपनी एक मिनट की वीडियो प्रविष्टि भेजकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो…
Read More
चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष एवं ज्ञान कल्याणक महोत्सव सम्पन्न

चंद्र प्रभु भगवान का मोक्ष एवं ज्ञान कल्याणक महोत्सव सम्पन्न

जीवन में शांति शीतलता से ही प्राप्त होतीः सुप्रकाशमति उदयपुर। अखिल भारतीय सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से ध्यानोदय तीर्थ बालीचा उदयपुर मे गुरु मां 105 श्री सुप्रकाशमती माताजी व 4 आर्यिका के सानिध्य मे जिन मंदिर मुल नायक 1008 चंद्र प्रभु भगवान का फाल्गुन शुक्ला सप्तमी का मोक्ष एवं ज्ञान कल्याणक भव्यता के साथ मनाया। मंच के मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि प्रातः ठीक 7 बजे 1008 चंद्र प्रभु भगवान पर पंचामृत अभिषेक मे जल-दूध- दही- इक्षु रस -सर्व ओशोधी-चार कलश -पुष्प वृष्टि -कपपुर आरती और पूर्ण सौगंधित धारा का महा अभिषेक हुआ ततपश्चात शांति धारा एवं…
Read More
बागोर की हवेली में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ

बागोर की हवेली में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ

उदयपुर, 22 फरवरी। रविवार को बागोर की हवेली कला वीथी में गुजरात के तस्वीरकार प्रवीणसिंह चौहान की कलात्मक प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री हेमंत महेता जी (उदयपुर), डॉ. हेमंतकुमार पंड्या (अहमदाबाद), श्री हेमंत जोशीजी (उदयपुर) के कर कमलो से हुआ । यह प्रदर्शनी 25 फरवरी 2026 तक लगी रहेगी। इस प्रदर्शनी में गुजरात की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर तस्वीरें लगी हुई हैं। यह पेंटिंग प्रदर्शनी गुजरात स्टेट आर्ट्स एकेडमी की आर्थिक मदद से लगाई जा रही है।
Read More
पक्षी विचलित, मछलियाँ तनावग्रस्त, विद्यार्थी पढ़ाई प्रभावित — क्या पर्यटकों की मौज मस्ती ही सर्वोच्च प्राथमिकता है?

पक्षी विचलित, मछलियाँ तनावग्रस्त, विद्यार्थी पढ़ाई प्रभावित — क्या पर्यटकों की मौज मस्ती ही सर्वोच्च प्राथमिकता है?

उदयपुर , 22। फरवरी रविवार को आयोजित झील संवाद में  झील क्षेत्र तथा शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और  पटाखों के अत्यधिक उपयोग पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई । वक्ताओं ने  कहा कि  झीलों के आसपास स्थित होटलों एवं गार्डनों में सायंकाल एवं रात्रि के समय उच्च डेसीबल स्तर पर साउंड सिस्टम संचालित किए जाते हैं तथा आतिशबाज़ी की जाती है, जिससे स्थानीय पर्यावरण नागरिक जीवन और विद्यार्थी अध्ययन  पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। झील विशेषज्ञ डॉ अनिल मेहता ने कहा कि   पर्यटकों को खुश रखने  तथा व्यावसायिक लाभ के लिए  ध्वनि स्तर  निर्धारित सीमा से बहुत ऊपर …
Read More
बापना हाइट्स में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, पंडित प्रेम कुमार शर्मा का हुआ अभिनंदन

बापना हाइट्स में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, पंडित प्रेम कुमार शर्मा का हुआ अभिनंदन

उदयपुर। शहर के महाराणा भोपाल हॉस्पिटल के सामने स्थित भाटी भवन में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ धर्म प्रेमी और मोयेंद्र फाउंडेशन की एमडी रंजना भाटी के निवास पर आदि गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठ जनसंघ के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।   पूर्व संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा राजस्थान शिवजी गौड ने बताया कि पंडित प्रेम कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस पाठ में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और तन्मयता के साथ हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर यदुनंदन गौड़, बद्री गौड़, दुर्गा शंकर गौड़, महिपाल गौड़, दिनेश…
Read More
मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब, उदयपुर में शनिवारीय कार्यक्रम में अंताक्षरी आयोजित कर विजेताओं को किया पुरस्कृत

मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब, उदयपुर में शनिवारीय कार्यक्रम में अंताक्षरी आयोजित कर विजेताओं को किया पुरस्कृत

शनिवार दिनांक 21 फरवरी 2026 को आयोजित  कार्यक्रम में अंताक्षरी का आकर्षक खेल खेला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुण चौबीसा  द्वारा ईश्वर वंदना से हुआ। 42 सदस्यों को सात ग्रुपों 'ए' से 'जी' तक में विभाजित किया गया। पांच राउंड की अंताक्षरी अरुण चौबीसा एवं के के त्रिपाठी जी द्वारा संचालित की गई, जो अत्यंत रोचक रही | मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की इस पांच राउंड वाली अंताक्षरी की नियमावली बना तीन दिन पूर्व ही पटल पर सूचित कर दी गई ताकि सभी टीम उस अनुसार अपनी तैयारी कर सके | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 125 सदस्यों…
Read More
error: Content is protected !!