पहाड़ियों, जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर प्रशासन गंभीर
उदयपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप उदयपुर जिला प्रशासन भी पहाड़ियों और जलस्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति गंभीर है। इसी कड़ी में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कैलाशपुरी, मूणवास, नागदा सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर श्री मेहता बुधवार सुबह यूडीए आयुक्त राहुल जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ कैलाशपुरी क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहाड़ियों की अवैध कटाई और नियम विरुद्ध निर्माणों पर अंकुश के बारे में संबंधित अधिकारियों से मौके की विस्तृत जानकारी…
