कैंसर: ए से जेड पर व्याख्यान आयोजित
विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता डॉ. महीप भटनागर, अध्यक्ष, विज्ञान समिति ने 'कैंसर: ए से जेड तक' विषय पर कैंसर के प्रकार, कारण, निदान, इम्यूनोथेरेपी, मॉलिक्यूलर थेरेपी तथा रोकथाम आदि पर विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। इंजी. आर.के. चतुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश माथुर, पूर्व प्रोफेसर, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज ने की। महासचिव इंजी. एम.पी. जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि वक्ता का परिचय डॉ. के.पी. तलेसरा ने…
