फतहनगर। सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को आरक्षण मुक्त कर वाल्मीकी समाज के लोगों को भर्ती किए जाने एवं मस्टरोल के आधार पर वरीयता से भर्ती करने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे तथा मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंेपे।
अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस, जयपुर की नगर शाखा फतहनगर सनवाड़ द्वारा दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती में 24797 पदो पर मस्टरोल के आधार पर 01 वर्ष कार्य करने के आधार पर भर्ती किये जाने की मांग की गयी और जब तक संघ की मांगे नही मानी जावेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी मावली को दिया गया। इसी के तहत 3अगस्त को दोपहर 1 बजे से नगरपालिका कार्यालय से अम्बेडकर सर्कल, रोडवेज बस स्टेण्ड, फतहनगर तक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। हडताल में सफाई कर्मचारी युनियन अध्यक्ष राजु कण्डारा, अनिल गुस्सर, विनोद गुस्सर, विमला लोट, कान्ति घावरी, किशनलाल कण्डारा, सायरी बाई, सज्जन कुमार, रेखा बाई, गायत्री बाई, सुनिता गुस्सर, सुनिता चनाल, सुरेश कुमार घावरी, श्यामा बाई, मांगी बाई, तारा देवी, सुरेश कुमार, विनोद कुमार घावरी एवं समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। इधर आज वल्लभनगर चार चैखला वाल्मीकी समाज पंचायत के बैनर तले भी सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकी समाज को शत प्रतिशत प्राथमिकता देने की मांग करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चनाल के नेतृत्व में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया एवं अधिशासी अधिकारी कृष्णगोपाल माली को ज्ञापन सौंपा गया। अखिल भारतीय वाल्मीकी महासभा ने भी एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सम्पतसिंह भाटी को सौंपा।