अज्ञात मृतक के वारीसान की जानकारी बाबत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा, 10 मार्च। सुभाष नगर थाना सर्कल में यूआईटी के सामने पार्क के पास रोड सुभाष नगर में 8 मार्च को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली।

सुभाष नगर पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि जिसके पास पहचान संबंधी कोइ्र दस्तावेज नही मिले है। अज्ञात लाश का हुलिया इकहेरा बदन, सांवला रंग, कद करीब 5 फिट 6 इंच, सिर पर काले बाल लम्बे करीब 1 इंच दाढ़ी मूछ काली व सफेद है। काले रंग की पेंट, काले रंग का शर्ट पहने है। दाहिने हाथ की कलाई पर निलगु से मदन लाल लिखा हुआ है। उक्त अज्ञात लाश के मुआयना पश्चात  बॉडी को एमजीएच हास्पीटल के चीरघर में रखवाई है।

दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर-2023 का आयोजन

भीलवाड़ा, 10 मार्च। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा 20 व 21 मार्च को राजस्थान कॉलेज, जयपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पवन नानकानी ने बताया कि इस जॉब फेयर में सूचना प्रौद्योगिकी, बैकिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, कॉल सेन्टर्स व बीमा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों की 400 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है। इस के लिए आई.टी.आई., डिग्री, डिप्लोमाधारी इच्छुक छात्र और अनुभवी लोग विभागीय वेबसाईट  itjobfair.rajasthan.gov.in  पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर अग्रणी कंपनियों में रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते है। पूर्व में विभाग द्वारा नवम्बर 2022 में जोधपुर में आयोजित जॉब फेयर में 12 हजार से अधिक लोग जॉब पाकर लाभान्वित हुए है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!