फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में मंगलवाड़ सरपंच गिरफतार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवाड थाना पुलिस की कार्रवाई :
अन्य पट्टा बुक से फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किए पट्टे, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कराया गया प्रकरण दर्ज

चित्तौड़गढ़  31 मार्च। चित्तौड़गढ़ जिले के थाना मंगलवाड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगलवाड़ में लोगों को ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में थाना पुलिस ने मंगलवाड़ के सरपंच/प्रशासक को गिरफ्तार किया है। सरपंच ने अन्य पट्टा बुक पर फर्जी हस्ताक्षर कर कई लोगो को फर्जी पट्टे जारी किए। सरपंच को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 3 फरवरी 2023 को डूंगला के ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सिह मीणा ने मंगलवाड़ थाने पर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि राजस्थान सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर से प्राप्त पत्र की पालना में पंचायत समिति डूंगला के जाँच अधिकारियों द्वारा पट्टों के रिकार्ड की जांच की गयी एंव उप तहसील कार्यालय से जुलाई 2022 से नवम्बर 2022 तक पट्टों के पंजीयन की सूची ली गयी।

जिन पर ग्राम पचायत मंगलवाड के रिकार्ड से मिलान किया गया। इनमे शंकरलाल पुत्र भवरलाल खटीक, मनीष पुत्र छगनलाल सिसोदिया, दिलिप पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल, मांगीलाल पुत्र उकार अहिर, नारायण पुत्र भैरा अहीर, सीता बाई पत्नी हरिराम मीणा व चन्दा पत्नी ललित भावसार के पट्टे किसी अन्य पट्टा बुक से जारी कर ग्राम विकास अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर किये गये है। इनके पंजीयन पर भी उनके द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये गये है। पंचायत समिति डूंगला से सरकारी जारी शुदा पटटा बुक से निम्न पट्टे जारी नहीं किये गये है। उक्त पट्टों पर फर्जी हस्ताक्षर किये हुए है जो उनके नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी की रिर्पोर्ट पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया।

एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मंगलवाड भगवानलाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता की विशेष टीम एएसआई जगदीश चन्द्र सुखवाल, श्यामलाल, प्रेमशंकर, कांस्टेबल जमनालाल, नारायणसिंह, सुनिल, भावेश व राकेश द्वारा फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में आरोपी ग्रा.पं. मंगलवाड़ के सरपंच/प्रशासक ब्रह्मपुरी मंगलवाड़ निवासी 32 वर्षीय धनराज मीणा पुत्र हरिराम मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय से दो दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया।

फर्जी पट्टों में किन किन व्यक्तियों की संलिप्तता है, के सम्बंध में जांच जारी है, सरपंच धनराज मीणा द्वारा अन्य लोगों को भी फर्जी पट्टे जारी किये हैं जिनकी शिकायतें थाने पर प्राप्त हुई हैं, के सम्बंध में भी अनुसंधान जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

  • सविना में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

  • गोगुंदा में ट्रेक्टर की टक्कर से अधेड की मौत, साथी गंभीर घायल

  • कोटा में ट्रक से अवैध शराब पकड़ी

  • अपहरण कर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

  • आपसी विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने भिडे, क्रॉस मामले दर्ज

  • विभिन्न मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार  

error: Content is protected !!