महिला दुष्कर्म में प्रदेश को नंबर वन पर लाई कांग्रेस की गहलोत सरकार-दीप्ति रावत

हर रोज दुष्कर्म की घटनाओं को सुनकर महिलाओ में है आक्रोश..
ऐसी सरकार की होगी विदाई..

उदयपुर 5 नवंबर भारतीय जनता पार्टी संभाग मीडिया सेंटर पर राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत ने प्रेस वार्ता कर बीकानेर नोखा मैं हुई दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए कहा की राजस्थान में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। राजस्थान सरकार के शासनकाल में कुल 35000 दुष्कर्म के मामले हुए उसमें से 15000 दुष्कर्म तो नाबालिग बच्चियों के साथ हुए जो रजिस्टर हुए, न केवल बीकानेर में बल्कि भीलवाड़ा,मावली, प्रतापगढ़ में भी इस तरह से दुष्कर्म की घटना करके बच्चियों को जला दिया गया,राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपनी सफलता मानती है,यह अलग बात है जरूर सफल हुई सिर्फ भ्रष्टाचार में,पेपर लीक में, दुष्कर्म में, छलावा करने में, किसानों का कर्ज माफ नहीं करने, बेरोजगारों को धोखा देने में नंबर वन है।
वही दूसरी और भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में महिलाएं रात को 12:00 बजे निश्चित होकर निकलती है जैसे कि उत्तर प्रदेश गुजरात आदि प्रदेशों में सख्त कानून व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही और सजा।
उन्होंने वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह राजस्थान की जनता के लिए सुनहरा मौका है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का।
महिला आरक्षण बिल के संबंध में पूछने पर बताया कि कांग्रेस ने पांच दशक तक राज किया लेकिन कभी महिला आरक्षण पर गंभीरता से नहीं सोचा जबकि भारतीय जनता पार्टी इस बिल को लेकर आई, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के संस्कारों में रात दिन का फर्क है कांग्रेस में भ्रष्टाचार,घोटाला, तुष्टिकरण का संस्कार है वही दूसरी और भारतीय जनता पार्टी में नैतिकता एवं इमानदारी का संस्कार है। जो शीर्ष नेतृत्व में संस्कार होते हैं वही नीचे स्तर तक आते है,जैसा नेतृत्व करता है वैसे ही कार्यकर्ता का आचार विचार होता है।
राजस्थान सरकार केवल घोषणाएं कर रही है जैसे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में की लेकिन जनता को कोई राहत अभी तक नहीं मिली है। इसलिए जनता को कांग्रेस की घोषणाओं से सावधान रहना होगा। यह वास्तविकता से परे है इन योजनाओं का कोई बजट नहीं है और नहीं इनकी कोई मॉनिटरिंग हो रही है। केवल जनता को मुंगेरीलाल के सपने दिखा रहे हैं। इनकी चिरंजीवी योजना का क्या हाल हो रहा है यह सारा जमाना जानता है।
महिला आरक्षण पर उन्होंने बताया कि हमेशा ही भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने में रही है जैसे कि चंद्रयान बनाने भी महिलाओं का काफी रोल रहा जो मोदी जी का महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच दर्शाता है, मोदी जी की कार्य शैली के प्रशंसा करते हुए दीप्ति रावत ने कहा कि पहले बीमारियों की वैक्सीन विदेश से आई थी, जबकि कोरोना की वैक्सीन मोदी जी ने देश में ही बनाई और सभी को मुफ्त लगवाई|

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मांडावत मीडिया संभाग संयोजक चंचल कुमार अग्रवाल, सहसंयोजक महेंद्र सांगेला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता जोशी, अशोक आमेटा,कन्हैया साहू दिव्या जोशी जिज्ञासा भारद्वाज आदि उपस्थित थै।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!