मुख्यमंत्री की उपस्थिति में टीआरआई एवं आईआईएचएमआर के मध्य हुआ एमओयू
श्रीअन्न पोषण अभियान में पांच पिछड़े ब्लॉक्स का हुआ चयन उदयपुर, 4 मई। मुख्यमंत्री श्री अषोक गहलोत के उदयपुर प्रवास के दौरान टीआरआई एवं आईआईएचएमआर के मध्य श्रीअन्न पोषण अभियान के संबंध में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये। एमओयू हस्ताक्षर के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, टीआरआई निदेशक श्रीमती अंजलि राजोरिया, आईआईएचएमआर की सह आचार्य डॉ. वर्षा तनु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने मिलेट को बढ़ावा देने के लिए टीएडी विभाग द्वारा शुरू किए गए इस नवाचार की तारीफ की और कहा कि इससे इस अंचल में कुपोषण को दूर…
