हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड दरीबा से करीब 02 लाख की कॉपर केबल चोरी करने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर सहित 02 गिरफतार
राजसमंद। जिला पुलिस अधीक्षक राजसमन्द सुधीर जोशी ने बताया कि थाना रेमलगरा द्वारा हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड माईंस से चोरी हुयी करीब 02 लाख रूपये की केबल के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त कन्हैयालाल पिता कान्हा वाल्मिीकी को गिरफतार कर एक बालअपचारी को भी डिटेन किया गया। थानाधिकारी रेलमगरा भरत योगी ने बताया कि गत 14 मार्च 23 को प्रार्थी रोहताश सिह पिता रामकुमारसिह जाति राजपुत निवासी मु॰ गोपालसिह की ढाणी तहसील बुहाना जिला झुन्झुनु हाल सुपरवाईजर एसकेएम दरीबा ने उपस्थित थाना हो एक लिखीत रिर्पोट इस आशय की पेश की कि मै पांच वर्ष से एसकेएम दरीबा मे स्योक्यरीटी पद पर…
