झमाझम बारिश के बीच-संस्थापक मनीषी पं. नागर की 25वीं पुण्यतिथि पर किया नमन
‘‘ मृत्यु नहीं है अन्त ’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजनशैक्षिक विकास व लोकतांत्रिक प्रक्रिया के पक्षधर थे पं. नागर - प्रो. सारंगदेवोतपरिवर्तन नहीं तो, जीवन स्थिर - प्रो. सारंगदेवोतजनुभाई की पहली पाण्डुलिपि का किया लोकार्पण उदयपुर 16 अगस्त / झमाझम बारिश के बीच राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 25वीं पुण्यतिथि पर प्रतापनगर परिसर में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवरलाल गुर्जर, रजिस्ट्रार डॉ. हेमशंकर दाधीच, प्रो. मंजु मांडोत , प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, डॉ. अवनीश नागर सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन…
