—पीठ में चाकू घुसा होने के बाद बावजूद बुजुर्ग पहुंचा अस्पताल
—घटना के बाद बुजुर्ग को सडक पर सड़क पर छोड़कर भागे बदमाश
उदयपुर। जिले के आदिवासी अंचल गोगुंदा-वणी रोड पर बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। लूट की नीयत से बदमाशों ने सेमटाल के रहने वाले शंकर लाल पालीवाल पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश चाकू को शंकर लाल की पीठ में ही घुसा हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब बाद घायल हॉस्टिपल पहुंचा तो उनके बॉडी में करीब 3 से 4 इंच तक चाकू धंसा हुआ मिला। घटना गुरूवार रात करीब 9 बजे उस समय हुई जब शंकर लाल पालीवाल (55) गोगुंदा कस्बे से अपना काम निपटाकर गांव सेमटाल जा रहे थे। जैसे ही वे गोगुंदा-वणी मार्ग पर आशापुरा होटल के पास पहुंचे, 3 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने लूटपाट करने के लिए शंकर लाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। बदमाशों ने उनकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव कर दिए। आखिरी वार इतनी जोर से किया गया कि चाकू उनकी पीठ की हड्डी के पास जाकर फंस गया। जांघ और पीठ, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हमले किए। हमलावार पैदल थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले और लूट की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
बुजुर्ग के पीठ में 4 इंच तक घुसा चाकू : सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़े शंकर लाल को देख वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई। ग्रामीणों ने तुरंत इस मामले की जानकारी गोगुंदा पुलिस को दी और घायल को निजी वाहन से गोगुंदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने घायल को देखा तो वे भी दंग रह गए, क्योंकि चाकू शंकर लाल की पीठ में ही घोंपा हुआ था। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग बदमाशों की इस क्रूरता को देखकर सहम गए। चाकू करीब 3 से 4 इंच तक बॉडी के अंदर धंसा हुआ मिला।
बुजुर्ग की हालत गंभीर, इलाज जारी
गोगुंदा अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर खून रोकने की कोशिश की, लेकिन शंकर लाल की हालत बहुत ज्यादा नाजुक थी। चाकू शरीर के अंदर गहरे हिस्से तक चला गया था, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत उदयपुर जिला अस्पताल (एमबी हॉस्पिटल) रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई है। डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया कि जल्द हमलावरों को पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
