गुरुधाम प्रेम नगर शिशवी में 29 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
उदयपुर, 27 जुलाई। गुरुधाम प्रेम नगर, शिशवी (कुराबड़) में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव महामंडलेश्वर महंत मनोहर गिरधारी महाराज महात्यागी के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा। गुरुभक्त दिनेश औदिच्य व कमलेश औदिच्य ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक दीक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात गुरु गीता पाठ, श्री हनुमान चालीसा, भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें सभी गुरु भक्त सहभागी बनेंगे। शाम 7 बजे आरती एवं गुरुदेव के…
