अशोका पैलेस के मधुश्री ऑडिटोरियम में आज आयोजित होंगे दो विशेष संगीतमय कार्यक्रम -माधवानी
उदयपुर की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था सुरों की मण्डली द्वारा अशोका पैलेस, 100 फीट रोड़, शोभागपुरा में दोपहर 2.00 बजे से विशेष संगीतमय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं. संस्थापक मुकेश माधवानी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों मण्डली द्वारा आयोजित "वीडियो गीत प्रतियोगिता- "ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं" आयोजित की गई थी. इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाकर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा उपरणे द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा श्रेष्ठ दस विजेताओं को सरप्राईज गिफ्ट देते हुए विशेष सम्मान किया जाएगा - साथ ही इन्हें उसी ट्रेक पर पूरा गीत गाने का अवसर…
