Udaipur News

ऑपरेशन रेड प्रेयरी: ₹50 हजार इनामी तस्कर भजनलाल गिरफ्तार

ऑपरेशन रेड प्रेयरी: ₹50 हजार इनामी तस्कर भजनलाल गिरफ्तार

उदयपुर। जोधपुर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर सेल ने "ऑपरेशन रेड प्रेयरी" के तहत नाथद्वारा की एक होटल से ₹50 हजार इनामी तस्कर भजनलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पैरोल से फरार साथी रूपाराम विश्नोई को भी पकड़ा गया। भजनलाल, बाड़मेर का निवासी, पिछले डेढ़ साल से फरार था और उसके खिलाफ NDPS एक्ट समेत आठ से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि भजनलाल हर सप्ताह 3–4 क्विंटल डोडा सप्लाई करता था, जिससे वह सालाना डेढ़ करोड़ रुपए की अवैध कमाई करता था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने पहले कुख्यात तस्कर वीरताराम सियोल…
Read More
संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज आशीर्वाद देने नांदेश्वर महादेव पहुंचे

संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज आशीर्वाद देने नांदेश्वर महादेव पहुंचे

उदयपुर। नांदेश्वर महादेव में पंच दिवसीय दत्तात्रेय भगवान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकुंड महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज, आश्रम सूरजकुण्ड आशीर्वाद देने पहुंचे। समिति के भवानी शंकर पुजारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी,जितेंद्र सिंह राठौड़, विनोद दलाल,राजेन्द्र नलवाया, लोकेश जैन, हिम्मत सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महंत एकदशी गिरी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। समाजसेवी गुणवत सिंह कोठारी ने बताया कि आयोजन में महन्त रामचन्द्र गिरी श्री पंच दशनाम जुना अखाड़ा, हरिनाथ गिरीजी मठ संगेसरा…
Read More
नेगेटिव से पॉजीटिव उर्जा प्रदान करती है थीटा हीलिंग पद्धति

नेगेटिव से पॉजीटिव उर्जा प्रदान करती है थीटा हीलिंग पद्धति

उदयपुर। रोटरी क्लब दृष्टि की ओर से आज मींरा नगर स्थित एनआईसीसी में आयोजित सेमिनार में बोलते हुए डा.ॅस्वीटी छाबड़ा ने बताया कि थीटा हीलिंग एक ऐसी पद्धति है जो नेगेटिव से पॉजीटिव उर्जा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि हीलिंग एक अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा उपचार पद्धति है, जिसकी स्थापना वियाना स्टिबल ने की थी, जो किसी व्यक्ति को उच्चतम स्रोत ऊर्जा/चेतना से जुड़ने और उस स्थान से उपचार प्रदान करने की अनुमति देती है। हम इसे 7वें तल की ऊर्जा कहते हैं। जिससे अभ्यासकर्ता को थीटा ब्रेनवेव रखने की अनुमति मिलती है। यह बिना शर्त प्यार और शुद्ध चेतना का…
Read More
विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण शुरू

विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण शुरू

मंदिर के प्रमुख स्थपति रहे मुकुन्द व भूधर के वंशज मनीष भारद्वाज के सानिध्य में हो रहा निर्माण उदयपुर। शहर के जग‌न्नाथ स्वामी (जगदीश) मंदिर में 18 से 24 अप्रैल तक होने जा रहे विष्णु महायाग के यज्ञ शाला का निर्माण वेद ध्वनियों व जयकारों के साथ प्रारम्भ हुआ । मुख्य यजमान हेमेन्द्र पुजारी ने बताया महारााणा जगत सिंह कालीन की 350 वर्ष पुराने इस एतिहासिक पंचायतन प्रासाद की जगती पर 18×18 फिट की यज्ञ शाळा का निर्माण हो रहा है जिसमें महाप्रभु को प्रत्येक दिन विष्णुसहस्त्रनाम तथा पुरुषसुक्त के मंत्रो से आहुत किया जाएगा। उत्तर भारत में विख्यात इस…
Read More
एनटीसीए की भोपाल बैठक में भटनागर बतौर विशेषज्ञ लेगें हिस्सा

एनटीसीए की भोपाल बैठक में भटनागर बतौर विशेषज्ञ लेगें हिस्सा

उदयपुर,12 अप्रैल। केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी) की 27 वीं बैठक में उदयपुर के सेवानिवृत्त आईएफ़एस राहुल भटनागर बतौर विशेषज्ञ सदस्य हिस्सा लेंगे। एनटीसीए के सहायक वन महानिदेशक डॉ. वैभव सी माथुर द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र के अनुसार भटनागर देश के प्रमुख विशेषज्ञ सदस्यों के साथ भोपाल में 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। भोपाल के भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व एनटीसीए के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र यादव…
Read More
सुखाडिया सर्कल पर स्थित अंधड में हुआ हादसा

सुखाडिया सर्कल पर स्थित अंधड में हुआ हादसा

पेड टूटकर गिरने से सुखाड़िया की मूर्ति टूटी, ठीक ना हो तो नई बनवाने के निर्देश - उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने किया निरीक्षण, अधिकारियों से की चर्चा उदयपुर। आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया की सुखाडिया सर्कल पर लगी धातु से बनी मूर्ति शुक्रवार रात को आए तेज अंधड के चलते नीचे गिर पड़ी। इस मूर्ति को नगर निगम के गैराज शाखा में रखवाया है। सूचना मिलने पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन नगर निगम के गैराज शाखा गए और निगम के अधिकारियों से चर्चा कर इस मूर्ति को पहले की…
Read More
पीएचईडी मंत्री ने ली उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर के अधिकारियों की बैठक

पीएचईडी मंत्री ने ली उदयपुर, राजसमंद और सलूम्बर के अधिकारियों की बैठक

पानी और पैसे की कमी नहीं, अधिकारी प्रबंधन बेहतर कर आमजन को पेयजल उपलब्ध कराएं- कन्हैयालाल पेयजल आपूर्ति और समर प्लान की समीक्षा, दिए निर्देष विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों से लिया फीडबैक जल जीवन मिषन सहित अन्य परियोजना में लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी उदयपुर, 12 अप्रेल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर व्यक्ति को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उदयपुर में पानी की कोई कमी नहीं है और न ही पेयजल प्रबंधन के लिए बजट का कोई इषू है। अधिकारी बेहतर से…
Read More
राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, लक्ष्यराज सिंह से व्यक्त की शोक संवेदना

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने अरविंद सिंह मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि, लक्ष्यराज सिंह से व्यक्त की शोक संवेदना

उदयपुर, 12 अप्रैल .  राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार को वे सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व राजपरिवार के युवा सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर सांत्वना प्रकट की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। शोकसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हनुमंत सिंह बोहेड़ा, महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, फतेह सिंह राठौड़, अरुण टांक, दीपेश हेमनानी, ललित गुर्जर, राधे गुर्जर, अमित…
Read More
उपाध्याय  श्री जितेश मुनि जी म.सा.  के दीक्षा दिवस पर शीतल पेय का वितरण

उपाध्याय  श्री जितेश मुनि जी म.सा.  के दीक्षा दिवस पर शीतल पेय का वितरण

उदयपुर, 12 अप्रेल। श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ, उदयपुर की ओर से आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शीतल पेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को सेक्टर-4 में किया गया। युवा संघ मंत्री अंकित बोलिया ने बताया कि शनिवार को उपाध्याय श्री जितेश मुनि जी म.सा. के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित नेशनल मिष्ठान के बाहर मुख्य मार्ग पर शीतल पेय वितरण का काउंटर लगा कर प्रातः साढ़े आठ से आमजन को वितरित किया गया। लगभग एक हजार शीतल पेय का वितरण…
Read More
श्री हनुमान जयंती पर गौ पूजन व वृक्षारोपण

श्री हनुमान जयंती पर गौ पूजन व वृक्षारोपण

नटवरानंदी वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक संत रामप्रकाश महाराज, बड़ा रामद्वारा बांसवाड़ा ने  हनुमानजन्मोत्सव और स्वयं के जन्मदिन पर मदारेश्वर रोड स्थित जिला गौ शाला में गौ पूजन और गौ ग्रास करवाया साथ ही इस पुनीत दिन पर सभी अनुयायी के साथ सहजन और महागुणी के पौध का रोपण कर प्रकृति संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया । महाराज जी ने गौ शाला में बिराजमान हनुमान जी की पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करवाया । गौ सेवा को प्राथमिक और जरूरी कर्तव्य बताते हुए उन्होंने कहा की हमे अपने हर अवसर पर गौ माता को आगे रखकर…
Read More
error: Content is protected !!