भाविप भामाशाह ने गरीब बालकों को किए ड्रेस और स्टेशनरी वितरण
नई ड्रेस पाकर खुश हुए बालक उदयपुर। भारत विकास परिषद भामाशाह ने आज पूजा संस्थान के कच्ची बस्ती के गरीब बालकों को नई ड्रेस जिन में शर्ट व नेकर शामिल हैं एवं स्टेशनरी वितरण किया. सचिव डीसी सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के पूर्व नेशनल वाइस चेयरमैन डॉ. एमजी वार्ष्णेय थे, जबकि अध्यक्षता भामाशाह अध्यक्ष नरेंद्र कोठारी ने की. विशिष्ट अतिथि आर्य समाज के कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल एवं रमेश लावटी थे. डॉ वार्ष्णेय ने आशा व्यक्त की कि पूजा संस्थान के सेवा कर्मी सभी गरीब बालकों की प्रण प्राण से सेवा करेंगे और उन्हें…
