Udaipur News

भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला

भाई ने भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला

उदयपुर, 20 अप्रैल : जिले के नाई थाना क्षेत्र के डोडावली गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले बैठा। 18 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे दीताराम (35 वर्ष) निवासी डोडावली पाना जी का खेड़ा पर उसके छोटे भाई मोहन ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार आपसी कहासुनी के बाद मोहन ने दीताराम के सिर और हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई। हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दीताराम को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना पर नाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…
Read More
धारदार हथियार लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 अन्य को शांति भंग में पकड़ा

धारदार हथियार लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 अन्य को शांति भंग में पकड़ा

उदयपुर, 20 अप्रैल : जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने अवैध रूप से तलवार जैसे धारदार हथियार लेकर घूमने पर 3 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि 3 अन्य युवकों को शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया। थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पकड़े गए आरोपियों की पहचान निलेश पुत्र नंदलाल (लौहारवाडा), साहिल नाथ पुत्र रमेश नाथ (कच्ची बस्ती थाणा), दिव्यांशु पुत्र विजय कुमार (मेघवाल बस्ती) के रूप में हुई है। वहीं निखिल पुत्र जगदीश (सूरजकुण्ड), ताराचंद पुत्र सोमा और राजेन्द्र पुत्र बंसतीलाल (दोनों पादेडी) को शांति भंग के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस सभी से पूछताछ…
Read More
नरेश हरिजन गैंग का हार्डकोर बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

नरेश हरिजन गैंग का हार्डकोर बदमाश सहित तीन गिरफ्तार

तीन पिस्टल, एक प्रतिबंधित पंप एक्शन गन एवं 33 कारतूस जप्त • शहर के एक हिस्ट्रीशीटर को मारने की थे फिराक में • जयपुर के बदमाश इमरान को साढे तीन लाख रुपए की सुपारी देकर हथियार सहित उदयपुर बुलाया था उदयपुर 20 अप्रैल। उदयपुर जिले की थाना सूरजपोल पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नरेश हरिजन गैंग के हार्डकोर बदमाश सहित तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर तीन पिस्टल, एक प्रतिबंधित पंप एक्शन गन एवं 33 कारतूस जप्त किये है। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि पुलिस ने नरेश रीजन गैंग के हार्डकोर बदमाश नरेश हरिजन के…
Read More
विद्या भवन में दसवी के बाद केरियर संभावनाएं विषयक सेमिनार संपन्न

विद्या भवन में दसवी के बाद केरियर संभावनाएं विषयक सेमिनार संपन्न

पूर्ण स्कॉलरशिप योजना की घोषणा उदयपुर।  20 अप्रैल रविवार को सुबह 11 बजे विद्या भवन ऑडिटोरियम में दसवी के विद्यार्थियों के लिए उज्जवल भविष्य विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्या भवन सोसायटी के मुख्य संचालक, पूर्व संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने पूर्ण स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की। स्कॉलरशिप योजना के अनुसार कक्षा 10 में 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए 50 हजार से 95 हजार तक की छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया। मुख्य संचालक भट्ट ने बताया कि सेमिनार में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा में लक्ष्य निर्धारित कर…
Read More
डॉ.प्रीति शर्मा को पीएचडी की उपाधि

डॉ.प्रीति शर्मा को पीएचडी की उपाधि

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ), उदयपुर, राजस्थान ने प्रीति शर्मा को शिक्षा संकाय के अंतर्गत 'नवजीवन योजना के अभिधारक विद्यार्थियों के आकांक्षा स्तर, समायोजन एवं पारिवारिक वातावरण का अध्ययन' विषय पर पीएचडी उपाधि प्रदान की है। डॉ. शर्मा ने यह शोध कार्य राजस्थान विद्यापीठ, शिक्षा संकाय के सह आचार्य डॉ. बलिदान जैन के निर्देशन में पूरा किया।
Read More
सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के लिए डॉ रावत सह प्रमुख नियुक्त

सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के लिए डॉ रावत सह प्रमुख नियुक्त

उदयपुर, 20 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से केवडिया, गुजरात में 5 से 7 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के लिए शीर्ष नेतृत्व ने उदयपुर लोकसभा के सांसद मन्नालाल रावत को कार्यक्रम सह प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस शिविर में राजस्थान के सांसद व विधायक भाग लेंगे। तीन दिन के इस शिविर में विभिन्न सत्र होंगे जिनमें राष्ट निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका, जनता के साथ संवाद, केंद्र व राज्य की योजनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Read More
ओसवाल सभा आपके द्वार जैन मंदिर मोती मगरी मे आयोजित

ओसवाल सभा आपके द्वार जैन मंदिर मोती मगरी मे आयोजित

ओसवाल सभा, उदयपुर का सोलहवा शिविर उदयपुर / ओसवाल सभा उदयपुर के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र कोठारी ने बताया कि ओसवाल सभा उदयपुर की ओर से 15 दिसंबर से 30 अप्रैल तक चलने वाले ओसवाल सभा आपके द्वार कार्यक्रम के सोलहवे शिविर का रविवार को मोतिमगरी स्थित जैन मंदिर मे संयोजक फतेहलाल कोठारी, नरेन्द्र चौधरी, नितिन नागोरी एवं अक्षय मेहता के सानिध्य में आयोजन हुआ। जिसमें मोतिमगरी, सहेलिनगर, सरदारपुरा, न्यू फतेहपुरा, पंचवटी, पोलोग्राउंड, चेतक सर्किल, सुखाड़िया सर्किल, मधुवन इत्यादि क्षेत्र में निवासरत सदस्यों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवम् इस कार्यक्रम को सफल बनाया l सचिव आनंदिलाल बम्बोरिया ने बताया…
Read More
मेवाड़ बायो डायवर्सिटी पार्क उदयपुर में आयोजित हुई ईको ट्रेल

मेवाड़ बायो डायवर्सिटी पार्क उदयपुर में आयोजित हुई ईको ट्रेल

उदयपुर, 20 अप्रेल। वन विभाग एवं डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मेवाड़ बायोडायवर्सिटी पार्क में इको ट्रेल, फोटो वाक, बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन पर विशेष चर्चा का आयोजन हुआ। इसमें 7 से 66 वर्ष तक के लगभग 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपवन संरक्षक उदयपुर उत्तर अजय चित्तौड़ा ने बताया कि वन क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां के साथ मे तेंदुआ, जरख, मधुमक्खिया, तितलिया एवम कई वन्य जीव उपस्थित है। उन्होंने उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम के संचालक डब्ल्यू डब्ल्यू एफ- इंडिया के प्रभारी अधिकारी अरुण सोनी ने बताया…
Read More
बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

बाल विवाह होने से पूर्व ही पहुंची टीम, परिवार को कराया पाबंद उदयपुर, 20 अप्रेल। जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल अधिकारिता विभाग की टीमें लगातार बाल विवाह गतिविधियों पर नजर रखें हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को खेरोदा थाना क्षेत्र में आगामी 26 अप्रेल को होने वाले बाल विवाह की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को पाबंद कराया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक के के चंद्रवंशी ने बताया कि 19 अप्रेल को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना प्राप्त…
Read More
दमकल कर्मी सेना और पुलिस की तरह ही देश और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी – जिला कलक्टर

दमकल कर्मी सेना और पुलिस की तरह ही देश और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी – जिला कलक्टर

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन दमकलकर्मियों और सहयोगी संस्थानों का सम्मान उदयपुर, 20 अप्रेल। नगर निगम के अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में गत 14 अप्रेल से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह रविवार को नगर निगम सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता तथा उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के आतिथ्य में हुआ।कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दमकल कर्मियों तथा सहयोगी संस्थानों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि दमकल कर्मी देश और समाज के लिए सेना और पुलिस के समान ही महत्वपूर्ण कडी है। जब अग्नि…
Read More
error: Content is protected !!