डीपीएस उदयपुर के नौनिहालों ने ब्रिटेन के शिक्षा विशेषज्ञों से किया वार्तालाप
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आज शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार हेतु यूनाइटेड किंगडम के फ्यूचर ग्रुप ऑफ स्कूल्स में कार्यरत मेडम रेबेका तथा मेडम एवी ने आकर पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों व शिक्षकों से वार्तालाप किया। अतिथियों के आगमन पर प्रबंधन समिती की सदस्या श्रीमती आशिता अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उसके पश्चात उन्होंने पूर्व प्राथमिक तथा प्राथमिक विभाग के विभिन्न बच्चों से बातचीत कर यहाँ की शिक्षण प्रणाली एवं नवाचार हेतु किए जा रहे कार्यों को समझा? आगंतुकों ने विद्यालय परिसर…
