ननद की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाली भाभी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया वारदात में इस्तेमाल हथियार
उदयपुर, 18 जुलाई : थाना ऋषभदेव क्षेत्र के आम्बा घाटी गांव में ननद की कुल्हाड़ी से हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में भाभी रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित के अनुसार मृतका सविता पिछले 15-16 वर्षों से अपने पीहर में भाई नारायण के साथ रह रही थी। आरोपी रीना देवी, नारायण की पत्नी है, जो एक वर्ष से अपने मायके काया गांव में रह रही थी और हाल ही में घर लौटी थी। 11 जुलाई की शाम करीब…
