Udaipur News

कलक्टर पहुंचने नारी निकेतन, किशोरियों से किया संवाद

कलक्टर पहुंचने नारी निकेतन, किशोरियों से किया संवाद

अधीक्षक से मांगी घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट उदयपुर, 20 जुलाई। उदयपुर नारी निकेतन की किशोरियों के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने पर जिला कलक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए रविवार को नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां निवासरत किशोरियों से संवाद किया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नमित मेहता रविवार को नारी निकेतन पहुंचे। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता के के चंद्रवंशी सहित अन्य भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने नारी निकेतन का अवलोकन…
Read More
जाति नहीं, आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी

जाति नहीं, आर्थिक आधार पर आरक्षण की पैरवी

समता आंदोलन समिति का 18वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न उदयपुर, 20 जुलाई 2025: समता आंदोलन समिति जयपुर के तत्वावधान में समिति का 18वां स्थापना दिवस समारोह 19 जुलाई को लायन्स क्लब, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर में आयोजित हुआ। समारोह में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा, MPUAT के पूर्व कुलपति प्रो. नरेन्द्र सिंह राठौड़ और उमाशंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय और उदयपुर जिला संयोजक दीपक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि समता आंदोलन की शुरुआत राजस्थान की वीर भूमि मेवाड़, उदयपुर से हुई और अब…
Read More
सामायिक एवं एकासन व्रत की आराधना में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं

सामायिक एवं एकासन व्रत की आराधना में उमड़े श्रावक-श्राविकाएं

रविवारीय पाठशाला में बच्चों ने  सीखा धर्म-ध्यान उदयपुर, 20 जुलाई। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में केशवनगर स्थित नवकार भवन में चातुर्मास कर रही महासती विजयलक्ष्मी जी म.सा. की निश्रा में रविवार को सामायिक आराधना एवं एकासन व्रत का आयोजन किया गया। साथ ही श्राविका संघ द्वारा बच्चों की पाठशाला का आयोजन भी किया गया। श्रीसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि रविवार को तीन-तीन एवं पांच-पांच सामायिक के साथ-साथ एकासन व्रत का आयोजन भी रखा गया जिसमें 150 सदस्यों ने भाग लिया। लाभार्थी गुरु भक्त परिवार रहा। भोजन की परोसकारी व्यवस्था में युवा संघ…
Read More
उदयपुर संभाग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न

उदयपुर संभाग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न

उदयपुर। 20 जुलाई। उदयपुर संभाग जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक आज सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के 27 जुलाई को जयपुर में बैठक लेने पर विस्तृत चर्चा हुई। उक्त बैठक में उदयपुर संभाग से विभाग के अधिक से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के जयपुर बैठक में भाग लेने की बात कही।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग राष्ट्रीय समन्वयक पूर्व मंत्री डॉ. शंकर यादव ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र…
Read More
राजपूत महासभा अगले वर्ष निःशुल्क कराएगा सामूहिक विवाह, एक जोड़े का हुआ रजिस्ट्रेशन

राजपूत महासभा अगले वर्ष निःशुल्क कराएगा सामूहिक विवाह, एक जोड़े का हुआ रजिस्ट्रेशन

पौधारोपण अभियान का होगा आगाज उदयपुर, 20 जुलाई। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग की बैठक रविवार को रावजी का हाटा स्थित समाज भवन में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी सामूहिक विवाह निःशुल्क कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया एवं अन्य आयोजनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सचिव हितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार को समाज भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए संत सिंह भाटी ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का अगला सामूहिक विवाह बसंत पंचमी पर आयोजित होगा जिसमें वर-वधू…
Read More
थाना बावलवाडा की बड़ी कार्यवाही: फाइनेंस कर्मियों से लूट, शराब केठेको में चोरी व जानलेवा हमला करने सहित कई मामलों में फरार चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बावलवाडा की बड़ी कार्यवाही: फाइनेंस कर्मियों से लूट, शराब केठेको में चोरी व जानलेवा हमला करने सहित कई मामलों में फरार चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

खेरवाड़ा, तहसील के थाना बावलवाडा में दिनांक 06.02.2025 को प्रार्थी मणीलाल पिता मगन लाल निवासी सुलई ने prern दर्ज कराया था कि वह 04.o2.2025 को मोटरसाईकिल से निलकंठ महादेव मन्दिर दर्शन करने के लिए निकला।उसके बाद वहा से मैं नयागांव गया। वहा से घर जाने के लिए निकला तो रास्ते मै एकअपाची मोटरसाईकिल पर तीन व्यक्ति मुंह पर काला कपड़ा बाधे आए और मेरे साथ लठठ से मारपीट शुरू कर दी। मैने बचने के लिए भाणदा गांव बस्ती में एक दुकान में घुस गया तो वो लोग भी वहां पर आ गए व दुकान के अंदर घुस कर मुझे लठ…
Read More
उदयपुर में देश भर से 111 को राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान से नवाजा

उदयपुर में देश भर से 111 को राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान से नवाजा

दो राष्ट्रीय पुस्तकों का विमोचन) उदयपुर, नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ़ द भारत (डिजिटल मंच) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच, और फॉस्टर/श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में देश भर के प्रतिभाओं द्वारा में श्रेष्ठ योगदान दिया. पर्यावरण,चिकित्सा, शिक्षा, लेखन, सामाजिक कार्य, आदि उल्लेखनीय कार्य कर समाज को मुख्य धारा में जोड़ने में अहम भूमिका के लिए राष्ट्रीय फॉस्टर गौरव रत्न सम्मान देश भर से 111 को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय प्रताप नगर के आईटीआई सभागार में आयोजन हुआ.  कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ. ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल यूथ पार्लियामेंट के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता…
Read More
महिला एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट का प्रकरण दर्ज

महिला एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट का प्रकरण दर्ज

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा,तहसील के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र की सीता देवी पत्नी नानालाल पटेल निवासी उपला थूरिया ने प्रकरण दर्ज कराया कि राम जी, गंगा देवी एवं सुभाष सभी निवासी उपला थूरिया ने बेवजह बिना कोई कारण बताएं प्रार्थीया सीता देवी एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट की। सभी ने एक राय होकर दोनों के साथ मारपीट की जिससे दोनों के शरीर पर चोट पहुंची और घायल हो गए। थाना अधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल लक्ष्मण लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। प्रतीक जैन) रफाकत कमेटी जवास के चुनाव संपन्न …
Read More
 भारत विकास परिषद द्वारा हरी ओम जनजाति छात्रावास में वृक्षारोपण 

 भारत विकास परिषद द्वारा हरी ओम जनजाति छात्रावास में वृक्षारोपण 

खेरवाड़ा, भारत विकास परिषद शाखा खेरवाड़ा द्वारा हरी ओम जनजाति छात्रावास (आश्रम) मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमे अखिल भारतीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख विनोद उपाध्याय,प्रदेश श्रद्धा जागरण प्रमुख मदन गर्ग,प्रदेश जनजाति सुरक्षा मंच लालूराम कटारा, जिला संघठन मंत्री ईश्वर लाल आमलीया, हीरालाल व भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय महासचिव शंकर लाल पंचाल,खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी अहारी,प्रान्त प्रकल्प प्रभारी जगदीश चौहान, अध्यक्ष मुकेश टाक, सचिव डाया लाल कलाल, अमृत पंचाल,कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सुथार, ओम व्यास, रणछोड़ व्यास ,दिलीप अहारी, दिनेश मीणा व अन्य सदस्य उपस्थित रहें। धन्यवाद मुकेश टाक ने ज्ञापित किया।
Read More
अंतरराष्ट्रीय मान्यता का शहर में कोई साइन बोर्ड नहीं -डॉ. मेहता

अंतरराष्ट्रीय मान्यता का शहर में कोई साइन बोर्ड नहीं -डॉ. मेहता

रामसर वेटलैंड सिटी के साइन बोर्ड एयरपोर्ट ,रेलवे स्टेशन, बस अड्डे तथा सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर लगाए जाए उदयपुर, 20 जुलाई , संयुक्त राष्ट्र रामसर कन्वेंशन द्वारा पहली बार विश्व के 31 शहरों को वेटलैंड सिटी घोषित किया गया है जिनमें  उदयपुर भी सम्मिलित है। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता का   पूरे शहर में कोई सूचना पट्ट  नहीं है। प्रशासन को  एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित  शहर के प्रवेश मार्गों तथा प्रत्येक झील, पर्यटन स्थल पर  हिंदी तथा अंग्रेजी में " उदयपुर: रामसर वेटलैंड सिटी" के साइन बोर्ड लगाने चाहिए।  यह मांग रविवार को आयोजित झील संवाद में की…
Read More
error: Content is protected !!