Udaipur News

गौरव चोहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

गौरव चोहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

मेवाड़ जन शक्ति कार्यकारिणी का विस्तार उदयपुर। मेवाड़ जनशक्ति दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जब संगठन के प्रमुख नरेश कुमार शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने अहमदाबाद, गुजरात के प्रसिद्ध व्यवसायी गौरव चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गौरव चौहान वर्तमान में विभिन्न राष्ट्रीय संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जगजाहिर है। लंबे समय से मेवाड़ जनशक्ति दल से जुड़े हुए गौरव चौहान ने…
Read More
उदयपुर में ‘बिजकॉन – द बिजनेस कॉन्क्लेव’ 7 अगस्त को : मुकेश माधवानी 

उदयपुर में ‘बिजकॉन – द बिजनेस कॉन्क्लेव’ 7 अगस्त को : मुकेश माधवानी 

बीसीआई और आर.के. प्रॉपर्टी के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन उदयपुर। भारत के अपने सब से तेज उभरते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिजनेस सर्कल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और आर.के. प्रॉपर्टी एंड कंसल्टेंट के संयुक्त तत्वावधान में 'बिजकॉन – द बिजनेस कॉन्क्लेव' का आयोजन 7 अगस्त ( गुरुवार ) को उदयपुर के मैरियट होटल में किया जाएगा। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न बीसीआई सदस्यों की भागीदारी रहेगी । आयोजन का उद्देश्य उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक साझा मंच पर लाकर नेटवर्किंग, नॉलेज शेयरिंग और बिजनेस सहयोग को…
Read More
शहर की सबसे लम्बी 20वीं कावड़ यात्रा 29 जुलाई को

शहर की सबसे लम्बी 20वीं कावड़ यात्रा 29 जुलाई को

सात दिवसीय समारोह का हुआ आगाज महादेव का जलाभिषेक कर कावड यात्रा में आने का दिया न्यौता उदयपुर 21 जुलाई / देश में सुख शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना को लेकर शिव महोत्सव समिति की ओर से आगामी 29 जुलाई को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक की 21 किलोमीटर तक निकाले जानी वाली 20वीे कावड़ 0यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके निमित आयोजित सात दिवसीय समारोह का आगाज सोमवार को हुआ। समारोह के पहले दिन गंगु विकास समिति की ओर से पांच हजार वर्ष पुराने गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड…
Read More
सुरों की मंडली में सुरों से सजी संगीतमयी शाम अशोका पैलेस में

सुरों की मंडली में सुरों से सजी संगीतमयी शाम अशोका पैलेस में

लेक सिटी के पत्रकारों ने दी भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुतियाँ उदयपुर। सुरों की मंडली द्वारा अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में सोमवार को भव्य संगीतमयी संध्या का आयोजन किया गया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्रथम पूज्य भगवान गणेश एवं मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया। दीप प्रज्वलन समारोह में लेकसिटी प्रेस क्लब उदयपुर के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह गहलोत, वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेंद्र जी, प्रेस क्लब के पदाधिकारी, शहर के अनेक पत्रकारगण एवं सुरों की मंडली के सदस्यगण मौजूद रहे। गणेश वंदना की प्रस्तुति फर्स्ट इंडिया…
Read More
पारस हेल्थ उदयपुर ने नई RFA तकनीक से वैरिकोज वेन्स का सफल इलाज किया

पारस हेल्थ उदयपुर ने नई RFA तकनीक से वैरिकोज वेन्स का सफल इलाज किया

यह आधुनिक तकनीक लेज़र सर्जरी की तुलना में ज़्यादा सुरक्षित और कम दर्दनाक विकल्प होती है। उदयपुरः पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने नए रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) मशीन से एक मरीज के वैरिकोज़ वेन्स और एसएफजे (सैफेनोफेमोरल जंक्शन) की समस्या का सफल इलाज किया है। यह सफलता हॉस्पिटल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे अब मरीजों को इनवेसिव वैस्कुलर बीमारियों का एडवांस्ड और कम दर्द वाला इलाज मिल सकेगा। यह इलाज ज़्यादा सुरक्षित, जल्दी होने वाला और आरामदायक प्रक्रिया है। यह इलाज 68 साल के एक मरीज पर किया गया। वह वैरिकोज़ वेन्स के आम लक्षणों जैसे टांगों में सूजन,…
Read More
प्रतापनगर थाना परिसर में किया पौधरोपण

प्रतापनगर थाना परिसर में किया पौधरोपण

उदयपुर। हरा भरा उदयपुर ग्रुप एवं सिंधी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रताप नगर थाना परिसर में आज वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । वृक्षों में सभी फलदार पौधों के साथ छायादार पौधों का भी रोपण किया गया। वृक्षारोपण में हरा भरा ग्रुप उदयपुर के संस्थापक संजय बजाज एवं सचिव लोकेश चंद्र पारख व डॉक्टर वी. नरेंद्रन उपस्थित थे। सिंधी सेंट्रल युवा समिति के महामंत्री मुकेश खिलवानी ने समस्त उदयपुर में आवश्यकता अनुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही द्य दोनों ग्रुप के सदस्यों के साथ प्रताप नगर थाना के थानाधिकारी एवं संपूर्ण स्टाफ द्वारा…
Read More
जिसके मन में अधिक पाने की इच्छा,वह गरीब:आचार्य ज्ञानेश

जिसके मन में अधिक पाने की इच्छा,वह गरीब:आचार्य ज्ञानेश

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में विराजमान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने आज  धर्मसभा में बोलते हुए कहा कि जिसके मन में अधिक पाने की इच्छा है वह गरीब है।  शिखर तक पहुंचने के लिए बाहरी दौड़ लगाएंगे तो वहां तक नहीं पहुंचोगे। इच्छाएं सीमित करिए। लोभी चौकीदार है। लोभी का धन किसी के काम नहीं आता। पैसा चाहिए तो बाहर मत भागिए। अच्छे काम करिए पैसा अपने आप आएगा। उन्होंने कहा कि आजकल पढ़ना हो या नौकरी चाहिए। बिना जैक और चेक के काम होना मुश्किल हो गए है। जिनको दिमाग, भुजाएं और अपने पर कॉन्फिडेंस हो तो…
Read More
मिथ्यात्व की भावना जैसे जैसे कम होगी मनुष्य परमात्मा की ओर दौड़ेगाःविरलप्रभाश्री

मिथ्यात्व की भावना जैसे जैसे कम होगी मनुष्य परमात्मा की ओर दौड़ेगाःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में साध्वी विरल प्रभा श्रीजी ने कहा कि अनंत बार आत्मा ने जीव लिया और समाप्त हुआ। जीव का भटकना चालू है। जब तक मिथ्यात्व है तब तक यह क्रम चलता रहेगा। लक्ष्य जब तक स्पष्ट नही होगा तब तक यही होगा। साधु-साध्वियों के दर्शन की उत्सुकता हो, परमात्मा के दर्शन की इच्छा हो तब तक सम्यकत्व रहेगा। परमात्मा ने जो कहा वह सत्य है मानेगा नहीं। मिथ्यात्व की भावना जैसे जैसे कम होगी वो परमात्मा की ओर दौड़ेगा। मैं सबका प्रिय रहूं यह भावना रहनी चाहिए। मैं कुछ बोलूं और लोग मुंह फेर लें ऐसी…
Read More
पोस्ट ऑफिस में सोमवार को बंद रहेगा लेन देन

पोस्ट ऑफिस में सोमवार को बंद रहेगा लेन देन

डाक विभाग में आईटी 2.0 एप्लिकेशन का रोलआउट 21 से उदयपुर, 20 जुलाई। डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डाक विभाग अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन का रोलआउट करने जा रहा है। उन्नत प्रणाली को उदयपुर, राजसमंद एवं सलूम्बर जिलों के सभी डाकघरों में 21 जुलाई 2025 को लागू किया जाएगा। इसके चलते सोमवार को डाक घर में लेन देन बंद रहेगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर उदयपुर मंडल अक्षय भानुदास गाडेकर ने बताया कि इस उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित रूपांतरण सुनिश्चित करने के लिए सोमवार 21 जुलाई को एक नियोजित डाउनटाइम…
Read More
स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच खोले

स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच खोले

उदयपुर, 20 जुलाई। अंचल में लगातार अच्छी बारिश के चलते झीलों में पानी की आवक जारी है। इस बीच रविवार को पिछोला में जल स्तर पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने पर शाम 7.15 बजे स्वरूपसागर के 4 गेट 3-3 इंच क्षमता में खोल दिए गए हैं। इससे आयड़ नदी में पानी बहना प्रारंभ हो गया।जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि चार गेट से कुल 238.2 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। गेट खोलने से पूर्व सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया, ताकि बहाव क्षेत्र में किसी प्रकारसे जान-माल की हानि नहीं हो।
Read More
error: Content is protected !!