कई संगठनों का सांसद डॉ रावत की मांग को समर्थन, बोले धर्मान्तरण देश की अस्मिता और सुरक्षा के लिए भी खतरा है
संत समाज ने कहा-धर्मान्तरण के खिलाफ सडकों पर उतर सकते हैं -राजस्थान सरकार भी ला सकती है धर्मान्तरण के खिलाफ विधेयक -मावली क्षेत्र में धर्मान्तरण प्रशिक्षण केंद्र चलने की आशंका उदयपुर। धर्मान्तरण को लेकर देश में एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर सांसद मन्नालाल रावत द्वारा मंगलवार को लोकसभा में उठाए गए मुद्दे को कई संगठनों की ओर से समर्थन देते हुए इस विषय पर सरकार को जल्दी निर्णय करने का आग्रह किया गया है। धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धर्मान्तरण करने वाले के मन में देश के खिलाफ विचार सृजित किए जा रहे हैं…
