Udaipur News

सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दूसरे बैच की परीक्षा संपन्न, अब रोजगार से जोडेंगे

सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दूसरे बैच की परीक्षा संपन्न, अब रोजगार से जोडेंगे

उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से चलाए गए सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में भाग लेने वाली के दूसरे बैच की छात्राओं की परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई। इसमें उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को अब अलग-अलग रोजगार से जोडा जाएगा। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु की थी। इसमें 250 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के लिए…
Read More
महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस मनाया  

महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस मनाया  

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई) में आज भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुनील जोशी, अधिष्ठाता, सीटीएई ने की, जिन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अपना प्रथम उद्बोधन दिया। अपने प्रेरणादायक भाषण में प्रो. जोशी ने विद्यार्थियों को पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर चिकित्सा, रक्षा और फार्मा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार, अनुसंधान और उत्पाद विकास के माध्यम से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्र कल्याण सहायक अधिष्ठाता डॉ. विक्रमादित्य दवे  ने सर विश्वेश्वरैया के जीवनवृत्त और योगदान पर आधारित एक प्रस्तुति दी, जिसमें उनके अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. दवे  ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 300 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर मेघवाल, इंजी. विक्रम सीरवी, डॉ. खेमराज मीणा, इंजी. विवेक मीणा, श्री मनोज असावरा, तथा श्री राम स्वरूप जैसे संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने सर विश्वेश्वरैया के पदचिन्हों पर चलते हुए नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
Read More
धार में विद्यालय लॉन टेनिस  प्रतियोगिता का शुभारंभ

धार में विद्यालय लॉन टेनिस  प्रतियोगिता का शुभारंभ

उदयपुर, 14 सितम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की मेजबानी में 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालक एवं बालिका लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आगाज  हुआ। द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉज खिलाड़ी विशाखा मेघवाल, मीरा दौजा एवं डाली गमेती थे । विशिष्ट अतिथि ऊकार प्रधानाचार्य भावना बत्रा, बड़ंगा प्रधानाचार्य  हेमलता पोरवाल, राजस्थान शारीरिक शिक्षा संघ के राज्य महामंत्री भेरू सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य वक्ताराम गमेती, समाजसेवी कमलेश पालीवाल थे । अध्यक्षता पीईईओ धार डॉ सत्य नारायण सुथार ने की । प्रतियोगिता संयोजक भारत भूषण जोशी के अनुसार उद्घाटन समारोह के पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय…
Read More
“शहर सुंदर से भी सुंदर बने इस हेतु मिलकर करें प्रयास” – राज्यपाल कटारिया

“शहर सुंदर से भी सुंदर बने इस हेतु मिलकर करें प्रयास” – राज्यपाल कटारिया

हरिदास जी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण कार्यक्रम पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ लोकार्पण कार्यक्रम उदयपुर, 14 सितंबर। पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को अपने गृह क्षेत्र उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित हरिदास जी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा शहर सुंदर से सुंदर बने इस हेतु हम सभी मिलकर प्रयास करें।…
Read More
राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए पर अवरोध को लेकर सांसद डॉ रावत ने ने अधिकारियों को लताडा, तखमिना बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा

राष्ट्रीय राजमार्ग 927 ए पर अवरोध को लेकर सांसद डॉ रावत ने ने अधिकारियों को लताडा, तखमिना बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा

-काम में लेटलतीफी करने सांसद डॉ रावत ने अधिकारियों से की बात उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा उपखण्ड में रतलाम-स्वरूपगंज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 ए पर सुलई से मगरा तक मार्ग को अतिवृष्टि से हुए अवरोध को खुलवाने को लेकर लेटलतीफी करने पर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने संबंधित अधिकारियों को लताडा और चेतावनी देते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए जिस पर कार्य का तखमीना बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया। सांसद डॉ रावत ने बताया कि सडक मार्ग पर अवरोध होने से जनता को परेशानी हो रही है, इसलिए इस काम को प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए। क्षेत्र…
Read More
भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का गौरवशाली इतिहास, नई पीढ़ी को उससे जोड़ने जरूरत – डिप्टी सीएम दिया कुमारी

भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति का गौरवशाली इतिहास, नई पीढ़ी को उससे जोड़ने जरूरत – डिप्टी सीएम दिया कुमारी

- भारतीय चिंतन में महिला विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन डिप्टी सीम दिया कुमारी ने किया संगोष्ठी का शुभारंभ -आधुनिकता के नाम पर भारतीय मूल्यों से दूर हो रही है नई पीढ़ी - दिया कुमारी -नारी भारतीय चिंतन की मूल भावना, केवल पूजनीय नहीं, सृजनशील शक्ति है - दिया कुमारी उदयपुर 14 सितम्बर / भारत अपने प्राचीन काल से ही अपने दर्शन और दृष्टिकोण के माध्यम से विश्व को संदेश देता आया है, किंतु वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आज हमें महिला विषय जैसे महत्वपूर्ण पहलू पर गहन विमर्श की आवश्यकता है। आज व्यक्ति, समाज…
Read More
उदयपुर में नाइट ट्यूरिज्म और वाटर शो की संभावनाओं पर किया जाए काम – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उदयपुर में नाइट ट्यूरिज्म और वाटर शो की संभावनाओं पर किया जाए काम – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विकास कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ कराएं पूर्ण, विशेषज्ञों की भी लें सेवाएं उदयपुर, 14 सितम्बर। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री तथा वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, संस्कृति, साहित्य, और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी ने रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं, विभागीय योजनाओं आदि की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विकास…
Read More
देशभक्ति से ओतप्रोत रहा अग्र संगम-2025, सिन्दूर नृत्य और ऑपरेशन सिन्दूर की प्रस्तुतियों ने जगाया जज्बा

देशभक्ति से ओतप्रोत रहा अग्र संगम-2025, सिन्दूर नृत्य और ऑपरेशन सिन्दूर की प्रस्तुतियों ने जगाया जज्बा

-बार-बार भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष गूंजता रहा -समाज को संगठित होना होगा-के के गुप्ता -हजारों अग्रवाल समाज के लोग कार्यक्रम में हुए शामिल -समाज के दिग्गज लोगों की रही उपस्थिति -राजनीति में भागीदारी बढाने की आवाज भी उठी उदयपुर। पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन संभागीय प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा ईकाई उदयपुर जिला अग्रवाल युवा सम्मेलन की ओर से आयोजित अग्र संगम-2025 सुखाडिया रंगमंच पर भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। खचाखच भरे रंगंच पर सिन्दूर आरती और ऑपरेशन सिन्दूर जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को देशभक्ति से…
Read More
मेवाड की पारंपरिक कला सांझी देखकर रोमांचित हुई डॉ. रूमा देवी, कहा-इस विरासत को बचाने की जरुरत

मेवाड की पारंपरिक कला सांझी देखकर रोमांचित हुई डॉ. रूमा देवी, कहा-इस विरासत को बचाने की जरुरत

-राहडा फाउंउेशन के आमंत्रण पर सांझी कला देखने पहुंची डॉ. रूमा देवी -लेक्रोज खिलाडियों को भी सम्मानित किया उदयपुर, 13 सितम्बर। राजीविका की ब्रांड एम्बेसडर व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी डॉ. रूमा देवी मेवाड की पारंपरिक कला सांझी को देखकर रोमांचित हो उठी। रूमा देवी ने कहा कि इस तरह की परंपराओं को जीवित रखने की आवश्यकता है जिससे हमारी संस्कृति और विरासत का भी संरक्षण हो। राहडा फाउंडेशन की ओर से सांझी संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. रूमा देवी ने यह विचार व्यक्त किए। पिछले कई सालों से सांझी निर्माण कर रही रेखा पुरोहित ने पारंपरिक लोककला…
Read More
मेवाड़ से शुरू हुआ यह शास्त्रार्थ निरंतर प्रवाहित रहना चाहिए – हनुमान सिंह

मेवाड़ से शुरू हुआ यह शास्त्रार्थ निरंतर प्रवाहित रहना चाहिए – हनुमान सिंह

-भारतीय कालगणना और ज्योतिष विषयक संगोष्ठी में अखिल भारतीय विद्वत समिति बनाकर प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने का संकल्प उदयपुर, 14 सितम्बर। मेवाड़ की धरती पर भारतीय कालगणना, पंचांग और ज्योतिष पर इस मंथन को शास्त्रार्थ कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि जिस तरह भारतीय परम्परा में किसी भी सिद्धांत को शास्त्रार्थ से स्थापित करने की परम्परा रही है, उसी प्रकार दो दिन की इस संगोष्ठी में विद्वतजनों ने भारतीय कालगणना की प्राचीनता और वैज्ञानिकता को प्रतिपादित करने में महत्वपूर्ण संदर्भ शोधपत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किए हैं। आवश्यकता है कि इस क्रम की निरंतरता को प्रवाहमान बनाए रखने…
Read More
error: Content is protected !!