Udaipur News

केर्न्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण

केर्न्द्रीय कारागृह एवं महिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण

उदयपुर, 15 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनीष कुमार वैष्णव, कुलदीप शर्मा एवं विजिटर्स बोर्ड ने केर्न्द्रीय कारागृह उदयपुर एवं महिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया । प्राधिकरण सचिव व एडीजे श्री शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के समय विजिटर्स बोर्ड के सदस्य एडीएम दीपेन्द्र सिंह राठौड़, कनिष्ठ अभियंता पीडब्युडी राजपाल सिंह, उपधीक्षक सिटी पूर्व छगन राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामनिया, संयुक्त निदेशक सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग गिरीश भटनागर…
Read More
घायल पैंथर का उपचार, बायोलॉजिकल पार्क भेजा

घायल पैंथर का उपचार, बायोलॉजिकल पार्क भेजा

डूंगरपुर से किया था रेस्क्यू उदयपुर, 15 सितम्बर। डूंगरपुर जिले के साबला क्षेत्र से रेस्क्यू किए गए घायल पैंथर का बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय उदयपुर में उपचार कर सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में भेजा गया। उपनिदेशक पशुपालन डॉ सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि वन नाका साबला से घायल पैंथर को रेस्क्यू कर वनपाल हेमेंद्रसिंह चुण्डावत, होमगार्ड यादवेंद्रसिंह, पशु प्रेमी प्रणव सोनी उदयपुर चेतक सर्कल स्थित पशु चिकित्सालय में लेकर आए। यहां डॉ जीवनकुमारी गोयल के निर्देशानुसार डॉ राजेंद्र कुमार मेघवाल ने पशु परिचर मोहनसिंह पंवार, बाबूलाल चौहान सहित टीम के सहयोग से उपचार किया।उपचार के बाद पैंथर की स्थित सामान्य है…
Read More
भव्य शोभयात्रा और कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा महाराजा श्री अग्रसेन जी का  5149वां अवतरण दिवस

भव्य शोभयात्रा और कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा महाराजा श्री अग्रसेन जी का  5149वां अवतरण दिवस

-गौवंश का चारा, फल वितरण, वृक्षारोपण व वाहन रैली जैसे विविध आयोजन होंगे -समारोह को एतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे अग्रजन उदयपुर। श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी के 5149वें अवतरण दिवस को श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति इस साल धूमधाम से मनाएगी। इस साल भव्य शोभायात्रा के साथ ही विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं जिसमें सर्व अग्रवाल समाज भागीदारी कर रहा है। साप्ताहिक कार्यक्रमों में रक्तदान, गौवंश को चारा, मरीजों को फल वितरण, वृक्षारोपण, वाहन रैली, हवन पूजन, झंडारोहण तथा सांस्कृतिक संध्या की रचना की गई है। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए…
Read More
अग्रसेन जयंती पर प्रवासी अग्रवाल समाज की दिनभर चली प्रतियोगिताएं, शाम को हुई क्विज

अग्रसेन जयंती पर प्रवासी अग्रवाल समाज की दिनभर चली प्रतियोगिताएं, शाम को हुई क्विज

उदयपुर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रवासी अग्रवाल समाज की ओर से दिनभर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का दौर चला तथा शाम को क्विज में समाजजनों से बढचढ कर भाग लिया। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की प्रतियोगिताओं का प्रारंभ सर्वप्रथम महिला अध्यक्ष रमा मित्तल, सचिव संतोष पित्ती, मधु गर्ग, शशि पित्ती द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व उदघोष के साथ प्रारम्भ हुआ। समिति की प्रचार प्रसार मंत्री शारदा अग्रवाल ने बताया कि पहले हिंदी कविता, चित्र निर्माण प्रतियोगिता हुई वही निबंध लेखन प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान, बिना अग्नि के कुकिंग व डांडिया सजाओ प्रतियोगिताएं हुई जिसमें सांस्कृतिक मंत्री निकिता…
Read More
बच्चों को बैठकर अध्ययन करने के लिये विद्यालय में फर्नीचर किया भेंट

बच्चों को बैठकर अध्ययन करने के लिये विद्यालय में फर्नीचर किया भेंट

उदयपुर। सखी क्लब मितवा समिति ने आज राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बुझड़ा, ग्रिवा उदयपुर में 20 टेबल-चेयर सेट का डोनेशन किया गया। यह कार्यक्रम संरक्षिका मंजू सिंघटवाडिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उप संरक्षिका निधि कुमट और सुनीता मोदी सहित अध्यक्ष नीतू सरूपरिया, सचिव रंजना चैधरी, मोनिका नाहर और मधु भंडारी  उपस्थित थे। अध्यक्ष नीतू सरुपरिया ने बताया कि यह डोनेशन विद्यालय के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के उद्देश्य से किया गया । सखी क्लब मितवा सोसायटी ने इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर भी बूझडा विद्यालय में स्कूल…
Read More
सेंट ग्रिगोरियस ने वॉलीबॉल में लहराया परचम

सेंट ग्रिगोरियस ने वॉलीबॉल में लहराया परचम

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल, उदयपुर की बालिकाओं ने जिला से राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है। बालिका (अन्डर-19) टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में उपविजेता की ट्रॉफी  के साथ रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में अपना दबदबा स्थापित किया। इससे पूर्व, टीम ने सीबीएसई पश्चिम क्षेत्रीय प्रतियोगिता (चुरू) में स्वर्ण पदक तथा 69वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अन्डर-19 में स्वर्ण व अन्डर-17 में कांस्य पदक जीता। विद्यालय प्रबंधक रे. फादर वर्गीस थॉमस, प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्या श्रीमती शुभा जोस ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त…
Read More
नव प्रवेशार्थियो का स्वागत एवं हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित

नव प्रवेशार्थियो का स्वागत एवं हिन्दी दिवस कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में महाविद्याालय बी.एड़ प्रथमवर्ष नव प्रवेशार्थियों का स्वागत अभिनन्दन एवं हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्ध कमिटी की सदस्या श्रीमती पूर्वी तम्बोली रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. पूर्णिमा नराणिया ने की। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने स्वागत नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये और नव प्रवेशार्थियों को कुमकुम तिलक एवं गुड धनिया खिला कर मुह मीठा करवाया साथ ही द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने महाविद्यालय पर अपने शैक्षिक एवं व्यावहारिक अनुभवों को नव प्रवेशार्थयों…
Read More
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ महिलाओं ने जुटायी सामग्री

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ महिलाओं ने जुटायी सामग्री

मधु सरीन, शरद राठौड़, शकुंतला पोरवाल और रजनी शर्मा ने उठाया बीड़ा,फिर महिलाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं का कारंवा जुटता गया उदयपुर। कहा जाता है कि समाज सेवा करने का यदि आपका उद्देश्य सही हो तो उस राह पर अकेले चलते रहने के बावजूद कारवां जुटता चला जाता है और ऐसा ही कुछ समाज सेविकाओं विशेष रूप से मधु सरीन, शरद राठौड़,शकुन्तला पोरवाल व रजनी शर्मा के साथ हुआ। पंजाब में आयी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये आवश्यक सामग्री की सूची पंजाब से मंगवायी और उसी के अनुसार कुछ सामग्री एकत्रित की। जिसका अन्य महिलाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं…
Read More
तपस्वी सम्मान अलंकरण,छात्रवृत्ति वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

तपस्वी सम्मान अलंकरण,छात्रवृत्ति वितरण व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

श्री दशा हुमड़ जैन समाज का आयोजन उदयपुर। श्री दशा हुमड़ जैन समाज द्वारा आज गायरियावास स्थित चन्द्र भवन में पयुर्षण पर्व की समाप्ति पर तपस्वी सम्मान अलंकरण,छात्रवृत्ति वितरण,प्रतिभा सम्मान एवं सर्वयशा दशा हुमड़ जैन महिला परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समारेाह गौरव के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, मुख्य अतिथि केएसजीआर ग्रुप के निदेशक कीर्ति शीतल डागरिया,कुलदीप शुभि धन्नावत,समारोह अध्यक्ष प्रशान्त नयना दोशी,व विशिष्ठ अतिथि के रूप में नरेनद्र निरंजना कोठारी,सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शंातिलाल वेलावत मौजूद थे। दशा हुमड़ जैन मसाज के अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने…
Read More
अणुव्रत समिति उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा स्थान

अणुव्रत समिति उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा स्थान

उदयपुर। अणुव्रत विश्व भारती द्वारा अहमदाबाद में आयोजित 76 वे अधिवेशन उन्नयन में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय नगर समिति में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला। अधिवेशन में अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा, मंत्री लक्ष्मी कोठारी, कोषाध्यक्ष मधु सुराणा, क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की संयोजक नीता खोखावत, मंजू इटोदिया, अलंका सुराणा, हेमलता नागौरी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर उदयपुर समिति को अणुव्रत वाटिका के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति को स्मृतिचिन्ह व बैनर देकर सम्मानित किया गया। यह अधिवेशन आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य…
Read More
error: Content is protected !!