विद्या भवन में कैंब्रिज के प्रमुख वैज्ञानिकों का “व्हाट मेकस अस ह्यूमन” विषय पर उद्बोधन
विज्ञान, जिज्ञासा, विस्मय से परिपूर्ण व्याख्यान में कैंब्रिज में हुई खोजों को किया प्रस्तुत कोशिका प्रोग्रामिंग, स्टेम सेल तकनीकी, क्लोनिंग, भ्रूण ट्रांसफर तथा जेनेटिक मोडिफिकेशन से अब संभव है कैंसर तथा स्नायु रोगों पर रोकथाम व प्रभावी उपचार उदयपुर. विद्या भवन ऑडिटोरियम में रविवार को आयोजित व्याख्यान में कैंब्रिज के दो प्रमुख वैज्ञानिकों ने मानव जीवन विकास, कैंसर तथा स्नायु रोगों के निदान पर हुई नई खोजों को प्रस्तुत किया। जीव विज्ञान से जुड़े शोधार्थियों , शहर के प्रमुख चिकित्सकों सहित आम नागरिकों ने विज्ञान, विस्मय तथा रोग निदान की नई आशाओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय…
