उदयपुर। अणुव्रत विश्व भारती द्वारा अहमदाबाद में आयोजित 76 वे अधिवेशन उन्नयन में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय नगर समिति में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला।
अधिवेशन में अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा, मंत्री लक्ष्मी कोठारी, कोषाध्यक्ष मधु सुराणा, क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की संयोजक नीता खोखावत, मंजू इटोदिया, अलंका सुराणा, हेमलता नागौरी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर उदयपुर समिति को अणुव्रत वाटिका के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
इस आयोजन में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति को स्मृतिचिन्ह व बैनर देकर सम्मानित किया गया। यह अधिवेशन आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में आयोजित किया गया।
अणुव्रत समिति उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा स्थान
