विद्यापीठ कार्यकर्ताओं की संस्था – प्रो. मंजु मांडोत
उदयपुर 14 अगस्त / राजस्थान विद्यापीठ के कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कम्प्यूटर एवं आईटी विभाग की निदेशक प्रो. मंजु मांडोत को कार्यवाहक कुलपति मनोनीत किया। आदेश की प्रति मिलते ही प्रो. मांडोत ने दोपहर 1़.15 बजे शुभ मुहूर्त में प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही प्रो. मांडोत ने प्रतापनगर परिसर में लगी संस्थापक जनुभाई की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अधूरे सपनों को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरा करने का संकल्प लिया।
प्रो. मांडोत ने विद्यापीठ में अगस्त, 1996 में आईटी विभाग में सहायक आचार्य के पद से अपनी यात्रा प्रारंभ की। विद्यापीठ के विभिन्न पदों पर रहते हुए वर्तमान में जुलाई 2012 से निदेशक के पद पर कार्यरत है।
पदभार ग्रहण करते ही कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने बधाई देते हुए कहा कि प्रो. मांडोत के नेतृत्व में विद्यापीठ ओर उंचाईयों पर पहुंचेगी।
नवीन कुलपति की सूचना मिलते ही तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी और प्रो. मांडोत को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इस अवसर पर प्रो. मांडोत ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यापीठ कार्यकर्ताओं की संस्था है, संस्थान ने पूर्व कुलपतियों के कार्य काल में राष्ट्रीय ही नहीं , अन्तर्राष्ट्रीय स्तर अपनी अलग पहचान बनाई है इसी कडी में सभी को साथ लेकर इसे ओर आगे बढाना है। संस्थान ने हर वर्ग को सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि संस्थापक पं. जनार्दन राय नागर के सपनों को साकार करने की दिशा में विश्वविद्यालय निरंतर आगे बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। विद्यापीठ के निष्ठावान एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं की बदौलत विद्यापीठ सर्वोच्च शिखर पहंुची है।
इस अवसर पर प्रो. जीएम मेहता, प्रो. अवनीश नागर, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. बलिदान जैन, प्रो. हेमेन्द्र चौधरी, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. एसबी नागर, डॉ. गुणबाला आमेटा, प्रो. लालाराम जाट, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. दिलिप चौधरी, डॉ. प्रिंस पायस, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. आशीष नंदवाना, शरद वर्मा, उमराव सिंह राणावत, आशीष डी नंदवाना, नवीन दीक्षित, चन्द्रेश छतलानी, डॉ. अमीत बाहेती, डॉ. भरत सुखवाल, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश धाकड, आरीफ मोहम्मद, डॉ. दिलिप सिंह चौहान, किशन सिंह राव, रमेश प्रजापत, राजेन्द्र वैष्णव, महेन्द्र मेघवाल, कैलाश, अशोक, शंकर , रामलाल, देवीे सिंह, खेमराज माली, गंगाबाई , लक्ष्मी सालवी, सुरजकंवर, हीरा बाई, गोपीबाई सहित कार्यकर्ताओं ने प्रो. मांडोत का उपरणा ओढा कर सम्मान किया।
प्रो. मंजु मांडोत ने संभाला राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति का पदभार
