फतहसागर में नौका विहार में हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ,महासागर आरती में शामिल हुए श्रद्धालु
उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर फतहसागर में नौका विहार के दौरान सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हुई महासागर आरती में र्सैकड़़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के संस्थापक पं. सत्यनारायण चैबीसा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पेसिफिक मेडिकल काॅलेज के चेयरमैन राहुल अगव्राल, डूंगरपुर के पूर्व सभापित के.के.गुप्ता थे लेबकि अध्यक्षता एडवोकेट निर्मल कुमार पण्डित ने की। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर नौका विहार में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन सुना था लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप से देख भी लिया। पं.…
