गोगुंदा हाईवे पर अनियंत्रित ट्रेलर चटृटान से टकराया, खलासी घायल
उदयपुर। जिले के गोगुंंदा हाईवे पर शनिवार को सागवान लकडी से भरा ट्रेलर पीपर बावजी के पास ढलान में अनियंत्रित होकर सउक किनारे चटटान से टकरा गया। हादसे में खलासी केबिन में फंस जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड जुट गई। सूचना पर पुलिस व हाईवे सुरक्षा टीम भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे खलासी को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए गोगुंदा चिकित्सालय पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर हर रोज हादसे हो रहे है। हादसे रुकने का नाम…
