शिल्पग्राम उत्सव पर निःशुल्क फोटो प्रतियोगिता के लिए 5 दिसम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
-निर्धारित गूगल फॉर्म द्वारा अपलोड की जा सकेंगी प्रविष्टियां, श्रेष्ठ चित्राकृतियां होंगी पुरस्कृत उदयपुर, 26 नवंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर ने शिल्पग्राम और शिल्पग्राम उत्सव से जुड़े विषयों पर निःशुल्क फोटो प्रतियोगिता की घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि यह प्रतियोगिता शिल्पग्राम की कलात्मकता, लोक-सांस्कृतिक परिवेश और उत्सव की झलक को व्यापक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रतिभागी शिल्पग्राम, उसकी लोककला प्रस्तुतियों या शिल्पग्राम उत्सव पर आधारित तस्वीरें भेज सकेंगे। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी प्रतिभागी अपने मोबाइल, डीएसएलआर या ड्रोन से…
