आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह
चिकित्सक रोगियों व परिजनों के प्रति विनम्रता का व्यवहार रखें - केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी भगवान धनवंतरी चित्र व चरक शपथ पट्ट अनावरण उदयपुर, 26 नवंबर। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) उदयपुर एवं कॉलेज के 2024 बैच के छात्रों द्वारा नूतन विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह तथा कॉलेज के मुख्य पोर्च में भगवान धनवंतरी के चित्र एवं चरक शपथ पट्ट के अनावरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी रहे। विशिष्ट अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन रहे। अध्यक्षता प्राचार्य विपिन माथुर ने की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. भुवनेश चम्पावत…
