उदयपुर। खुशियां परिवार की तरफ़ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊँकार में बच्चो के लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता हेतु एक आरओ वाटर कूलर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन ख़ुशियाँ परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीण की उपस्थिति में किया गया।
उदयपुर, 28 फरवरी। बारह वर्ष पूर्व संकल्पधारी अहिंसापुरी निएवासी बसंती लाल पगारिया का आज प्रातः देहावसान होने पर उनकी पूर्व इच्छा के अनुरूप उनके परिवारजन कमल, ललित, नवल, भगवती एवं विनोद पगारिया ने देहदान एवं आई बैंक सोसाइटी को नेत्रदान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पार्थिव देह को भावभीनी देहदान यात्रा के साथ आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर लाया गया। यहां सैकड़ों समाजजनों एवं परिजनों की उपस्थिति में एनाटॉमी विभाग में विधिवत रूप से देहदान की प्रक्रिया संपन्न की गई एवं मेडिकल कॉलेज की ओर से देहदान प्रमाण पत्र पगारिया परिवारजन को भेंट किया। बसंती लाल पगारिया एक मिलनसार,…
उदयपुर। गुरू कमल चन्द्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन एवं रेसक्यू टीम ने आज शाम को 5 बजे डबोक मेड़ता रोड़़ पर पानी में गिरे नीलगाय के बच्चें को रेसक्यू कर बचाया। संयज जैन ने बताया कि मेड़ता रोड़ स्थित एक विद्यालय के कुछ बच्चें और एक मेहता परिवार ने फोन कर जानकारी दी कि एक नीलगाय का बच्चा पानी में गिर गया है। जानकारी मिलते ही संस्थापक संजय जैन ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को अवगत कराया और पूरी टीम के साथ डबोक मेड़ता पहुंचे। कड़ी मेहनत और लगातार 3 घंटे के प्रयास के बाद घायल नीलगाय…
सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्म उदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट में ’धुरन्धर होली पार्टी’ का भव्य आयोजन किया जायेगा। चारों तरफ अरावली की सुरम्य वादियों से घिरे रिसोर्ट के अरावली गार्डन्स में यह पार्टी सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची की परफॉरमेंस, होली की मस्ती व धमाल के साथ 4 मार्च दोपहर 12 बजे से 3.30 तक आयोजित होगी। सेलिब्रिटी सिंगर मधुबंती बागची अपने डांस ट्रूप्स के साथ करेगी लाइव परफॉर्म- निदेशक मनीष कच्छावा ने बताया कि होली की इस तरह की भव्य…
उदयपुर। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ द्वारा प्रत्येक एकादशी पर महाकाल स्थित मंदिर में महा आरती की जाती है एवं गौ सेवा की जाती है। एकादशी के अवसर पर सभी समिति सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई गायों को गुड़ खिलाया गया एवं महा आरती की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को होली पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जल संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई। सभी सदस्यों को हर्बल गुलाल से होली खेलने एवं जल संरक्षण कर होली मनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने…
जन जागरूकता के साथ पौध वितरण उदयपुर, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित पंच गौरव योजना के अंतर्गत उंदरी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को जिले के “पंच गौरव” से रूबरू कराना तथा उनके संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक करना रहा। योजना के तहत जिले के पांच प्रमुख घटकों एक जिला एक उत्पाद (मार्बल एवं ग्रेनाइट), एक जिला एक उपज (सीताफल), एक जिला एक वनस्पति प्रजाति (महुआ), एक जिला एक खेल (तैराकी) तथा एक जिला एक पर्यटक स्थल के रूप में फतेहसागर…
आधारभूत सुविधाओं व पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिला संबल मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की घोषणाएं उदयपुर, 27 फरवरी। राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में उदयपुर जिले और मेवाड़ अंचल से जुड़े कई विकास कार्यों, रोजगार और जनकल्याण योजनाओं को प्राथमिकता दी गई। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने उदयपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 162ए से धारता वाया लदाना खेमपुरा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण के लिए 12 करोड़ रूपए की घोषणा की। साथ ही बछार में 33 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, जनजाति आस्था के…
उदयपुर। गुरू कमल चन्द्रोशन गौ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक संजय जैन एवं रेसक्यू टीम ने आज शाम को 5 बजे डबोक मेड़ता रोड़़ पर पानी में गिरे नीलगाय के बच्चें को रेसक्यू कर बचाया। संयज जैन ने बताया कि मेड़ता रोड़ स्थित एक विद्यालय के कुछ बच्चंे और एक मेहता परिवार ने फोन कर जानकारी दी कि एक नीलगाय का बच्चा पानी में गिर गया है। जानकारी मिलते ही संस्थापक संजय जैन ने तुरंत अपनी रेस्क्यू टीम को अवगत कराया और पूरी टीम के साथ डबोक मेड़ता पहुंचे। कड़ी मेहनत और लगातार 3 घंटे के प्रयास के बाद घायल नीलगाय…
2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदकों के साथ जीते नकद पुरस्कार उदयपुर। दमन में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता पेनकेक सिलाट लीग वेस्ट जोन में उदयपुर की पेनकेक सिलाट खिलाड़ी बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने पदकों के साथ आकर्षक नकद पुरस्कार भी अर्जित कर उदयपुर एवं राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित लीग में राजस्थान के साथ महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात तथा दमन और दीव की टीमों की 500 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत…
उदयपुर। शहर की प्रसिद्ध संगीत प्रेमियों की संस्था वरिष्ठ सुरों की मंडली की ओर से आगामी 1 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शोभागपुरा स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल (अशोका पैलेस) में होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम 1 मार्च को शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने बताया कि वरिष्ठ सुरों की मंडली की ओर से आयोजित इस समारोह में गीतों, भजनों और फाग उत्सव के माध्यम से होली का आनंद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य…