उदयपुर: महाराणा प्रताप के राज्य तिलक दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह सम्पन्न
- राष्ट्र गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक को विद्यापीठ परिवार ने किया नमन उदयपुर। वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक मेवाड़ के महान शासक महाराणा प्रताप के राज्य तिलक दिवस के पावन अवसर पर आज जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम विद्यापीठ के कुलपति मानद कर्नल प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत, कुलाधिपति बी.एल. गुर्जर तथा पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा के सान्निध्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उपस्थित जनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, राष्ट्र निष्ठा और स्वाधीनता के संकल्प को…
