वरिष्ठ सुरों की मंडली के होली मिलन समारोह का अशोका पैलेस में हुआ पोस्टर विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की प्रसिद्ध संगीत प्रेमियों की संस्था वरिष्ठ सुरों की मंडली की ओर से आगामी 1 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शोभागपुरा स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल (अशोका पैलेस) में होने वाले इस कार्यक्रम के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया।
यह रंगारंग कार्यक्रम 1 मार्च को शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर मुकेश माधवानी ने बताया कि वरिष्ठ सुरों की मंडली की ओर से आयोजित इस समारोह में गीतों, भजनों और फाग उत्सव के माध्यम से होली का आनंद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ जनों और संगीत प्रेमियों के बीच मेल-जोल बढ़ाना और खुशियाँ बांटना है। पोस्टर विमोचन के दौरान सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी, हेमा जोशी, एच. काजी, राजकुमार बाफना और प्रेमलता कुमावत सहित मंडली के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!