चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ।
संस्थान के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण शामला जी हाते हुए सारंगपुर स्थित कष्ट भंजन देव के दर्शन एवं रात्रि विश्राम के पश्चात् सवेरे डाकोर स्थित रणछोडराय के दर्शन हेतु प्रस्थान किया तत्पश्चात मार्ग में तुवा धाम के दर्शन करते हुए रात्रि विश्राम हेतु नीलकण्ठ धाम, पोईचा पहुचे। सवेरे मनमोहक दर्शनीय स्थल पोईचा को देख समस्त छात्राध्यापिकाएॅ एवं प्राध्यापकगण अभिभूत हो गये। दोपहर के भौजन के पश्चात स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिये प्रस्थान किया जहॉ विश्व की सबसे बडी सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतीमा तथा नर्बदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध का अवलोकन किया। अगले दिन पावागढ़ स्थित महाकाली शक्तिपीठ के दर्शन किये एवं सभी छात्राध्यापिकाओं ने एवं प्राध्यापकों द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुती की गई।
महाविद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण में बी.एड. प्रथम वर्ष की छात्राध्यापिकाएं एवं महाविद्यालय की सचिव श्रीमती ईना राजक, श्रीमती सुमित्रा, प्राध्यापक पूर्णेश कोठारी, शिव प्रसन्न सिंह दहिया, डॉ. पायल पानेरी एवं अनुराधा गौड उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!