एमपीयूएटी की छात्राओं ने ITBP कुल्लू में साहसिक गतिविधियों में दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
रॉक क्लाइम्बिंग से लेकर रिवर क्रॉसिंग तक, छात्राओं ने साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना का दिया परिचय उदयपुर, 14 अक्टूबर 2026 । महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की छात्राओं ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), कुल्लू में आयोजित साहसिक प्रशिक्षण शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान छात्राओं ने अपनी शारीरिक क्षमता, साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया। शिविर में छात्राओं ने रॉक क्लाइम्बिंग, सीट रैपलिंग, नॉट क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, बिलिगिरी क्लाइम्बिंग सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना, जोखिम के प्रति सजग रहना, कठिन परिस्थितियों में संतुलन बनाए रखना तथा सामूहिक रूप…
