38 न्यायिक अधिकारी पहुंचे स्कूलों में, बच्चों को किया जागरूक
परिवर्तनशील मंगलवार के तहत आयोजन उदयपुर, 1 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में परिवर्तनशील मंगलवार अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देेशों के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित 38 न्यायिक अधिकारीगण 38 सरकारी एवं निजी विद्यालयों में पहुंचे। बच्चों को ’’अजनबियों से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओे” के संबंध में जागरूक किया। साथ ही स्कूलों में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका स्थापित करते हुए उसके बारे में भी जानकारियां दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि…
