मातुश्री क्लब ने डांडिया उत्सव में मचाई धूम, 75 महिलाओं ने लिया भाग

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– फूलछड़ी टीम रही प्रथम, रेखा जैन बनीं बेस्ट ड्रेस
उदयपुर, 16 अक्टूबर। मातुश्री क्लब की ओर से नवरात्रि के अवसर पर कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में ओरिएंटल पैलेस में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए डांडिया खेला और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
क्लब की सदस्य आशा कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी महिलाएं आकर्षक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। क्लब अध्यक्ष आभा झंवर ने महिलाओं के लिए हाउजी के साथ मनोरंजक खेलों का आयोजन किया। इसके साथ ही सामूहिक गतिविधियां भी करवाई गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में फूलछड़ी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में रेखा जैन प्रथम रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में क्लब की संरक्षिका जनक बागड़, सचिव सुनीता शर्मा सहित करीब 75 महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में उत्साह, उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!