जिला प्रशासन एवं संभागीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय युवा संबल मेले का आयोजन
उदयपुर, 5 मई। राज्य सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की कार्य-योजना के तहत मंगलवार को प्रातः 10 बजे से राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल में जिला प्रशासन एवं संभागीय रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक मुकेश गुर्जर द्वारा अतिथियों का उपरना पहनाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया तथा उक्त आयोजन के संबंध में सभी को जानकारी प्रदान की । संभागीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक श्री मुकेश गुर्जर ने बताया कि युवा संबल मेले में लगभग 1500 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया एवं…
