Udaipur News

हिरणमगरी कल्लाजी चौराहे पर आज होगा भव्य रावण दहन

हिरणमगरी कल्लाजी चौराहे पर आज होगा भव्य रावण दहन

—मेवाड़ी परंपरा के साथ रामलीला कलाकारों को विदाई उदयपुर, 19 अक्टूबर। दस दिवसीय रामलीला के उल्लासपूर्ण समापनोपरांत श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित कल्लाजी चौराहे पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा। पावन पर्व पर होने वाले इस गरिमापूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर सायंकाल 6 बजे रावण दहन का मुख्य कार्यक्रम आरंभ होगा। इस अवसर पर पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस व पूर्व कुलपति टी.सी.…
Read More
संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरियां में आज होगा विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन

संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरियां में आज होगा विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन

उदयपुर। बजरंग बली प्रचार समिति, उदयपुर की ओर से आज संकट मोचन बालाजी मंदिर, पंचदेवरिया, चांदपोल बाहर में विशाल श्रीराम यज्ञ, हवन-पूजन एवं दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। पंडित पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में 21 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्रीमहाआरती, आतिशबाजी एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं तथा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। बजरंग बली प्रचार समिति के आयोजन व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल…
Read More
संसार में नहीं, मोक्ष में है आत्मा का स्थायी सुखःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

संसार में नहीं, मोक्ष में है आत्मा का स्थायी सुखःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। “संसार में मिलने वाली सुख-सुविधाएं अस्थायी हैं, आत्मा का वास्तविक घर मोक्ष है। इसलिए मनुष्य को सांसारिक आकर्षणों में उलझने के बजाय अपने जीवन के परम लक्ष्य को पहचानना चाहिए।” यह विचार सोमवार को वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने व्यक्त किए। उन्होंने सिद्धपद की महत्ता समझाते हुए श्रावक-श्राविकाओं को आत्मा के वास्तविक स्वरूप और मोक्ष प्राप्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। साध्वी श्रीजी ने कहा कि जिस प्रकार विवाह के बाद कन्या का घर ससुराल होता है, उसी प्रकार आत्मा की वास्तविक मंजिल मोक्ष है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा…
Read More
यूपीएल सीजन-3 में पिछोला, प्रताप और बागोर का धमाकेदार प्रदर्शन

यूपीएल सीजन-3 में पिछोला, प्रताप और बागोर का धमाकेदार प्रदर्शन

-पिछोला पैंथर्स ने 5 रन और प्रताप वारियर्स ने 3 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, बागोर रॉयल्स ने भी दर्ज की शानदार जीत उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 में क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबलों में पिछोला पैंथर्स, प्रताप वारियर्स और बागोर रॉयल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पिछोला पैंथर्स ने मेवाड़ लीजेंड्स को 5 रन से, प्रताप वारियर्स ने गणगौर वारियर्स को 3 रन से हराया, जबकि बागोर रॉयल्स ने अरावली एवेंजर्स को 4 विकेट से शिकस्त दी। रोहित राठौड़ की तूफानी पारी से पिछोला पैंथर्स जीता पहले…
Read More
देवेंद्र धाम में आज गुरु पुष्कर जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज  द्वितीय दिवस सामायिक दिवस

देवेंद्र धाम में आज गुरु पुष्कर जयंती सप्ताह के अंतर्गत आज  द्वितीय दिवस सामायिक दिवस

-संसार धोखे की खान, मात्र आमोद-प्रमोद नहीं बल्कि तप, जप और परोपकार से जीवन बनाएं सार्थकःडॉ. सुरेन्द्र मुनि उदयपुर। महावीर समवशरण में धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रवर्तक डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने संसार के स्वरूप की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि संसरति इति संसारःअर्थात जहाँ जीव का आवागमन एक गति से दूसरी गति (मानव, देव, तिर्यंच और नरक) में निरंतर बना रहता है और जीवात्मा एक स्थान पर स्थिर नहीं रह पाती, वही संसार है। जिस प्रकार एक माली पौधे को इधर से उधर लगाता और निकालता रहता है, उसी प्रकार कर्मों के प्रभाव से जीव विभिन्न गतियों में भटकता…
Read More
मां पद्मावती डांडिया महोत्सव का भव्य समापन

मां पद्मावती डांडिया महोत्सव का भव्य समापन

-इलेक्ट्रिक स्कूटी रही आकर्षण का केंद्र, विजेताओं को मिले फ्रिज, टीवी व वाशिंग मशीन उदयपुर। तरुण प्रभावना फाउंडेशन (गुरु परिवार) शाखा उदयपुर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘मां पद्मावती डांडिया महोत्सव’ का समापन 15 अक्टूबर को द क्लब केआरबी गार्डन (60 फीट रोड, गायरियावास) में धूमधाम से संपन्न हुआ। 11 से 15 अक्टूबर तक चले इस महोत्सव का संचालन संस्था के संरक्षक राजकुमार अखावत के नेतृत्व में किया गया। समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी, होटल मेपल के निदेशक सुदर्शन जैन, डॉ. दीपिका पोखरणा, बी.एल. भाया, महेन्द्र सिंघवी एवं मीरा हॉलीडेज के निदेशक राकेश अखावत उपस्थित…
Read More
जर्मनी में डॉ. आशीष सिंघल ने बढ़ाया उदयपुर का गौरव, टीकेआर सर्जरी में बोन लॉस मैनेजमेंट पर दिया व्याख्यान

जर्मनी में डॉ. आशीष सिंघल ने बढ़ाया उदयपुर का गौरव, टीकेआर सर्जरी में बोन लॉस मैनेजमेंट पर दिया व्याख्यान

उदयपुर। चिकित्सा क्षेत्र में उदयपुर की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती देते हुए पारस हेल्थ, उदयपुर के डॉ. आशीष सिंघल ने जर्मनी में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित तेवन दिवसीय एक सेमिनार में ‘बोन लॉस मैनेजमेंट इन टोटल नी रिप्लेसमेंट  (ज्ज्ञत्)’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के दौरान हड्डियों की कमी के प्रबंधन, जटिल मामलों में उपचार की चुनौतियों और बेहतर सर्जिकल परिणामों के लिए अपनाई जाने वाली तकनीकों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। घुटना प्रत्यारोपण यानी टोटल नी  रिप्लेसमेंट उन मरीजों के लिए महत्वपूर्ण उपचार है, जिन्हें गंभीर गठिया, जोड़ों की क्षति या…
Read More
लायंस क्लब अशोका सहित अन्य क्लबों के तत्वावधान में गुलाब बाग में योग शिविर आयोजित

लायंस क्लब अशोका सहित अन्य क्लबों के तत्वावधान में गुलाब बाग में योग शिविर आयोजित

-लायंस क्लब श्रीजी एवं लायंस क्लब एलीट के सहयोग से आयोजित शिविर में नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का दिया संदेश उदयपुर। लायंस क्लब अशोका के तत्वावधान में लायंस क्लब उदयपुर श्रीजी एवं लायंस क्लब उदयपुर एलीट के संयुक्त तत्वावधान से गुलाब बाग स्थित हाथी वाला पार्क में प्रातः 7 बजे योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग, प्राणायाम एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में क्लब सदस्यों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए आए नागरिकों…
Read More
उदयपुर: सिल्वर रेजीडेंसी में अष्टमी पर भक्ति और शक्ति का अनोखा संगम; तलवार और मशाल रास ने मोहा मन

उदयपुर: सिल्वर रेजीडेंसी में अष्टमी पर भक्ति और शक्ति का अनोखा संगम; तलवार और मशाल रास ने मोहा मन

मातृशक्ति को समर्पित गरबा महोत्सव में झलका नारी का रौद्र एवं सौम्य स्वरूप; कलश गरबा में महिलाओं व युवतियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां उदयपुर (राजस्थान): उदयपुर स्थित सिल्वर रेजीडेंसी अपार्टमेंट में महाअष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य एवं पारंपरिक गरबा कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और अपार श्रद्धा के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम मातृशक्ति की आराधना और भगवती की भक्ति को समर्पित रहा, जिसमें परिसर के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तलवार और दिव्य अग्नि के साथ मशाल रास की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नारी की आद्याशक्ति और रौद्र स्वरूप को दर्शाती विशेष प्रस्तुतियां रहीं। इसमें निशा…
Read More
उदयपुर में अलंकार ज्वेलरी के गोल्ड, डायमंड और पोल्की कलेक्शन का शाही अंदाज

उदयपुर में अलंकार ज्वेलरी के गोल्ड, डायमंड और पोल्की कलेक्शन का शाही अंदाज

परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम, ब्राइडल ज्वेलरी से लेकर खास मौकों के आभूषणों तक आकर्षक डिजाइन उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आभूषणों की खूबसूरती और शाही परंपरा का अपना खास महत्व है। शादी-विवाह हो या कोई विशेष समारोह, खूबसूरत ज्वेलरी हर अवसर की रौनक बढ़ा देती है। अलंकार ज्वैलर्स ने गोल्ड, डायमंड और पोल्की ज्वैलरी कलेक्शन को लेकर दशहरा त्यौहार को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अलंकार ज्वैर्ल्स के निदेशक मोहन माखिजा ने बताया कि गोल्ड ज्वेलरी की पारंपरिक चमक, डायमंड की शानदार आभा और पोल्की के शाही डिजाइन आभूषणों को खास पहचान देते हैं। भारतीय संस्कृति…
Read More
error: Content is protected !!