Udaipur News

जाम्बिया के हाई कमिश्नर ने संभागीय आयुक्त से की मुलाकात

जाम्बिया के हाई कमिश्नर ने संभागीय आयुक्त से की मुलाकात

उदयपुर, 30 दिसंबर। जाम्बिया के हाई कमिश्नर अशोक कुमार ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट से मुलाकात की। हाई कमिश्नर अशोक कुमार ने इन्वेस्ट राजस्थान और इन्वेस्ट उदयपुर के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उदयपुर में निवेश को लेकर चर्चा की। संभागीय आयुक्त भट्ट ने कहा कि उदयपुर शांत और खूबसूरत शहर है और निवेश की अपार संभावनाएं है।
Read More
पूर्व सांसद मीणा ने किया संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन

पूर्व सांसद मीणा ने किया संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन

करीब 70 हज़ार के खादी उत्पाद खरीद कर हस्तशिल्पकारों और दस्तकारों को किया प्रोत्साहित उदयपुर, 30 दिसंबर। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से नगर निगम प्रांगण में संचालित संभाग स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने धर्मपत्नी बसन्ती देवी मीणा के साथ खादी मेले का अवलोकन किया और करीब 70 हजार के खादी उत्पाद खरीद कर हस्तशिल्पकारों एवं दस्तकारों को प्रोत्साहित किया। पूर्व सांसद मीणा ने कहा कि समूचे विश्व में गांधीजी की पहचान बन चुकी खादी देश की शान है और इसे प्रोत्साहित करना हम सभी…
Read More
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सुगम यातायात के साथ सड़क सुरक्षा नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित हो-कलक्टर उदयपुर, 30 दिसंबर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में कलक्टर ने जिले में यातायात को सुगम बनाने के साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करवाने हेतु संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलक्टर ने सड़क सुरक्षा प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए उनकी पालना के लिए पुलिस, परिवहन एवं यातायात विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी…
Read More
समाजसेवी भीमसिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीना से की मुलाकात

समाजसेवी भीमसिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीना से की मुलाकात

उदयपुर, 30 दिसंबर। उदयपुर के समाजसेवी भीमसिंह चुण्डावत ने शुक्रवार को जयपुर में पंचायती राज मंत्री रमेश मीना से मुलाक़ात की। मुलाकात के दौरान चुण्डावत ने मंत्री रमेश मीना को उदयपुर जिले के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी और ग्रामीण विकास से संबंधित आवश्यकताओं के बारे में अवगत कराया।
Read More
विद्यापीठ टीम ने रचा स्वर्णिंम इतिहास, वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी महिला हॉकी का जीता खिताब

विद्यापीठ टीम ने रचा स्वर्णिंम इतिहास, वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी महिला हॉकी का जीता खिताब

- पांच दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी महिला हॉकी का हुआ भव्य समापन समारोह - 46 विश्वविद्यालयों के 900 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग खेल में जुझारूपन महिला अधिकारों की प्राथमिकता दिलाता है -डॉ. राजेन्द्र भट्ट खिलाड़ियोें की कामयाबी पर होता है पूरा देश गौरवांवित - प्रो. सांगदेवोत - कुलपति ने विजेता विद्यापीठ टीम को 1 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की उदयपुर 30 दिसम्बर/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की टीम ने वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी महिला हॉकी में नया कीर्तिमान रचते हुए शुक्रवार को चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उदयपुर से यह गौरव हासिल करने वाली…
Read More
सेवा विभाग ने किया सेवा बस्ती में काढ़ा वितरण-उदयपुर दिनांक 30 दिसंबर 2022

सेवा विभाग ने किया सेवा बस्ती में काढ़ा वितरण-उदयपुर दिनांक 30 दिसंबर 2022

उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग एवं भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में शांति नगर, लाल मगरी उदयपुर में काढ़ा वितरण कार्य किया। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास के सचिव पंकज पालीवाल ने बताया कि संघ के सेवा विभाग द्वारा दिनांक 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सेवा सप्ताह में शहर की सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य प्रबोधन, चिकित्सा शिविर का आयोजन आदि सेवा कार्य किए जा रहे हैं। आज शांति नगर लाल मगरी सेवा बस्ती में संक्रमण से बचाव एवं इम्यूनिटी वृद्धि के लिए बस्ती में रहने वालों के…
Read More
एनसीसी देशभक्ति, कठिन परिश्रम, एकता और अनुशसान की पहली पाठशाला : डॉ. लक्ष्यराज सिंह

एनसीसी देशभक्ति, कठिन परिश्रम, एकता और अनुशसान की पहली पाठशाला : डॉ. लक्ष्यराज सिंह

586 एनसीसी कैडेट्स मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, पराक्रम, शौर्य को देख अभिभूत हुए उदयपुर. नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के जांबाज बालक-बालिकाओं ने शुक्रवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस के माणक चौक में आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि एनसीसी के प्रति बालक-बालिकाओं का आत्मीय प्रेम देशभक्ति का जीवंत उदाहरण है। बालक-बालिकाओं के लिए एनसीसी देशभक्ति, कठिन परिश्रम, एकता और अनुशसान की पहली पाठशाला है, जो बाल मनों में देशभक्ति की ज्वाला जाग्रत करते हुए उन्हें भारतीय सेनाओं में जाने की प्ररेणा प्रदान करती है।…
Read More
जैन साधु – साध्वीयों द्वारा निर्मित कलाकृतियों के एग्जीबिशन को देखकर शहर ने कहा- अद्‌भुत आश्चर्यजनक ज्ञानवर्धक

जैन साधु – साध्वीयों द्वारा निर्मित कलाकृतियों के एग्जीबिशन को देखकर शहर ने कहा- अद्‌भुत आश्चर्यजनक ज्ञानवर्धक

उदयपुर, 30 दिसंबर।. जैन तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासन मुनि सुरेश कुमार की प्रेरणा, मुनि सम्बोध कुमार श्मेधांशश् के निर्देशन में शहर के भुवाणा स्थित देवेन्द्र धाम में साधु-साध्वियों द्वारा निर्मित हस्त शिल्प की आयोजित प्रदर्शनी को देखकर नागरिको ने कहा - आश्चर्य, अद्भुत, ज्ञानवर्धक  अखरोट से बनें कटोरी, नारियल से बने प्याले पर उकेरें आगम वाक्य, इंच के पेपर पर अठारह अध्याय भागवत गीता, डेढ इंच पन्ने पर सम्पूर्ण भक्तामर, स्वर्ग-नरक चित्र,एक चित्र में अनेको चित्रों ने दांतो तले उंगली दबाने मजबूर कर दिया। सुबह नौ बजे से शुरू हुइ एग्जीबिशन दोपहर तीन बजे…
Read More
डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के विधार्थियों का सुप्रीम कोर्ट भ्रमण

डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के विधार्थियों का सुप्रीम कोर्ट भ्रमण

महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एस. सुराणा ने बताया कि बी.ए.एलएल.बी. पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं का एक दल सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर दिनांक 21/12/2022 को सांय ट्रेन द्वारा नई दिल्ली के लिये रवाना हुआ। दिनांक 22/12/2022 को दल के छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद हारून छीपा तथा श्रीमती मंजू कुमावत के नेतृत्व में उच्चतम न्यायालय परिसर में स्थित म्युजियम का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने म्युजियम में रखी हुई भारत के संविधान की प्रथम प्रति, केशवानंद भारती बनाम भारत संघ, मेनका गाँधी बनाम भारत संघ, शाहबानों वाद, एस. आर. बोम्बई बनाम भारत संघ जैसे महत्वपूर्ण वादों के निर्णयों…
Read More
उदयपुर महिला हॉकी इतिहास में नेशनल क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी विद्यापीठ – उदयपुर के लिए गौरव का क्षण: कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर महिला हॉकी इतिहास में नेशनल क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी विद्यापीठ – उदयपुर के लिए गौरव का क्षण: कर्नल प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 28 दिसंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर की टीम ने पांच दिवसीय वेस्ट जोन महिला हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को एक नया इतिहास रच दिया। विद्यापीठ की महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की टीम को 8-1 के अंतर से हरा पहली बार नेशनल के लिए क्वालीफाई करने का गौरव हासिल किया। उदयपुर के हॉकी के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखने वाली राजस्थान विद्यापीठ पहली टीम है। विद्यापीठ की महिला हॉकी टीम अब जनवरी 2023 को.पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो…
Read More
error: Content is protected !!