Udaipur News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर में

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर में

उदयपुर, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 व 6 जनवरी को उदयपुर दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत गुरुवार 5 जनवरी की सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित मेगा जॉब फेयर का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे कुम्हारों का भट्टा एवं सेवाश्रम फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे तथा अपराह्न 3 बजे गांधी ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शरीक होंगे। वे शाम 7 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार 6…
Read More
मुख्यमंत्री आज मेगा जॉब फेयर में करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री आज मेगा जॉब फेयर में करेंगे शिरकत

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा उदयपुर 4 जनवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता राज्य मंत्री अशोक चंदना आज उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में आयोजित राजस्थान मेगा जॉब फेयर में शिरकत कर लाभार्थियों को ऑफर लेटर सुपुर्द करेंगे। मुख्यमंत्री के भ्रमण के मध्यनज़र जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने आयोजन स्थल पर पहुँच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की एंट्री-एकज़िट, स्टॉल, इंटरव्यू व्यवस्था, सभा स्थल, मुख्यमंत्री से अभ्यर्थियों के मिलने एवं चर्चा की व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन…
Read More
मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमा विवाद का खामियाजा भुगत रहे प्रतापगढ़ जिले के छह सौ से अधिक लोग

मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमा विवाद का खामियाजा भुगत रहे प्रतापगढ़ जिले के छह सौ से अधिक लोग

एक किलोमीटर ऐरिया पर विवाद, कोई नहीं कराता विकास काम उदयपुर। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद दो देशों के बीच आपसी और अंतरराष्ट्रीय मसला है लेकिन जब भारत के दो राज्यों के बीच सीमा विवाद हो तो उसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ता है। सीमा विवाद में घिरे राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के नागरिक बेहद परेशान हैं। एक क्षेत्र विशेष को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच आजादी के बाद अभी तक फैसला नहीं होने से लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहां तक विवादास्पद क्षेत्र में कई दशकों से सड़क नहीं बनी और ना ही…
Read More
सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा में पेपर लीक मामले में फरार 02 अभियुक्तों पर 25000-25000 रूपये का पुरस्कार घोषित

सेकंड ग्रेड शिक्षक परीक्षा में पेपर लीक मामले में फरार 02 अभियुक्तों पर 25000-25000 रूपये का पुरस्कार घोषित

उदयपुर। अभियुक्त भूपेन्द्र सारण पुत्र पाबुराम सारण निवासी परावा तहसील चितलवाणा जिला जालोर व सुरेश  ढाका पुत्र मांगीलाल विश्नोई निवासी गंगगासरा पोस्ट अचलपुर पुलिस थाना सरवाना तहसील सांचैर जिला जालोर हाल निवासी बी 106 नेमीनगर, वैशाली नगर, जयपुर के विरूद्ध प्रकरण संख्या 227/22 अन्तर्गत धारा 419,420,120बी,भादस एवं 3,4,6ए राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1992, धारा 3, 6, 9/10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022, पुलिस थाना बेकरिया जिला उदयपुर में दर्ज है। उक्त दोनो आरोपी अपनी उपस्थिति छुपाते हुए फरार चल रहे है। उक्त दोनो वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आस-पास के जिलों/राज्यों में सम्भावित स्थानों पर तलाश की गई परन्तु फरार…
Read More
जज्बा वीरा का हुआ नववर्ष मिलन समारोह

जज्बा वीरा का हुआ नववर्ष मिलन समारोह

उदयपुर, 3 जनवरी। महावीर इंटरनेशनल जज्बा केंद्र वीरा द्वारा नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। केन्द्र की अध्यक्षा डॉ. हंसा हिंगड़ ने आगामी जनवरी-फरवरी माह में आयोजित होने वाले प्रथत क्रिकेट लीग उदयपुर में एवं दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय अधिवेशन सिल्क सिटी सूरत में होने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की। सचिव वीरा सुमन भंडारी ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता डॉ. प्रेमा चंडालिया ने ज्योतिष एवं ग्रहों के आधार पर दैनिक जीवन में उपयोगी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सांस्कृतिक निदेशक अलका भारद्धाज,…
Read More
वालीबॉल में नंदनी गुर्जर और भूमि कोठरी ने किया मेवाड़ का नाम रोशन

वालीबॉल में नंदनी गुर्जर और भूमि कोठरी ने किया मेवाड़ का नाम रोशन

उदयपुर, 3 जनवरी। मध्यप्रदेश के पन्ना मे आयोजित 25वीं नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उदयपुर की नंदनी गुर्जर ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 3 जनवरी से 8 जनवरी 2023 तक दिल्ली मै आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता मै मेवाड़ की बेटी भूमि कोठारी ने राजस्थान  टीम मै अपनी जगह बनाई। जिला वॉलीबॉल के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया कि दोनों बालिकाओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन व उपलब्धि के लिए जिला वालीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों व सभी खिलाड़ियों दोनो बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Read More
एक दिवसीय प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप  का हुआ आयोजन

एक दिवसीय प्री कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप  का हुआ आयोजन

अच्छे शोधपत्र लिखने की ट्रेनिंग देने के लिए आवश्यक है वर्कशॉप: प्रो सारंगदेवोत उदयपुर 3 जनवरी / भारतीय लेखा परिषद उदयपुर शाखा एवं जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 27-28 फरवरी 2023 को लेखांकन और कराधान में समकालीन विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा जाएगा। इस कांफ्रेंस की क्वालिटी बनाएं रखने के लिए शोधार्थियों के सहायतार्थ कांफ्रेंस की थीम समझाने के लिए प्री कांफ्रेंस वर्कशॉप का उद्घाटन कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज के सेमिनार हॉल में  किया गया। उदघाटन समारोह के अध्यक्षीय उद्बोधन में  जनार्दन राय नगर राजस्थान…
Read More

गुलाबबाग लाइब्रेरी में मनाई फुले की जयंती

उदयपुर 3 जनवरी। राजकीय सरस्वती भवन सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय गुलाब बाग में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई जिसमें पुस्तकालय के पाठकों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष कमल दत्त, पुस्तकालय स्टाफ के अमृता जोशी, सुनील हाडा एवं टीना सिसोदिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दीपेश पालीवाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन ललित नलवाया ने किया। इस अवसर पर परामर्शदाता टीना सिसोदिया ने सावित्रीबाई फुले वाचनालय में प्राप्त सुविधाओं को लेकर उपयोगी जानकारी दी एवं फुले पर अपने विचार व्यक्त किए। राज्यमंत्री भाटी का यात्रा कार्यक्रम उदयपुर, 3 जनवरी। प्रदेश के ऊर्जा,…
Read More

डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा 5 जनवरी से

उदयपुर, 3 जनवरी। डीएलएड प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा 5 जनवरी से उदयपुर के अरावली एसटीसी कॉलेज, ऐश्वर्या एसटीसी कॉलेज की परीक्षा केंद्र डाइट गोवर्धन विलास उदयपुर में आयोजित होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र महावीर जैन विद्यालय संस्थान 940, हिरण मगरी सेक्टर 4 में विद्या भवन, एलएमटीटी, मंत्रम, निंबार्क, एसएस कॉलेज, महावीर जैन शिक्षण संस्थान कीर की चौकी एवं डाइट उदयपुर के छात्राध्यापकों की परीक्षा आयोजित होगी। --000-- मेगा जॉब फेयर में दी जाएगी मतदाता पंजीकरण की जानकारी उदयपुर, 3 जनवरी। रोजगार कार्यालय द्वारा 4 और 5 जनवरी को उदयपुर में आयोजित…
Read More

डॉ. भीमराव अम्बेड़कर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 लागू

अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों को होगा आर्थिक उन्नयन उदयपुर, 3 जनवरी। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति के जीवन स्तर में वृद्धि करने के उद्देष्य से राज्य के गैर-कृषि क्षेत्रों यथा विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार के विकास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग का योगदान एवं प्रभावी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए राज्य के वार्षिक बजट 2022-23 में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से लक्षित वर्गों को उद्योग, सेवा एवं व्यापारिक गतिविधियों से सम्बन्धित परियोजना…
Read More
error: Content is protected !!