दस दिवसीय निःशुल्क अंतरंग अर्श भगंदर क्षार-सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर सम्पन्न
उदयपुर, 3 जनवरी। आयुर्वेद विभाग राजस्थान सरकार द्वारा विशिष्ट संगठन अनुसूचित जाति-जनजाति बाहुल्य क्षेत्र झाड़ोल में जारी विशाल दस दिवसीय निःशुल्क अंतरंग अर्श भगंदर क्षार-सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह के अतिथि क्षेत्रीय विधायक बाबूलाल खराड़ी, जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, समाजसेवी गुणवंत सिंह झाला रहे। अतिथियों ने क्षेत्र के औषधालयों में सुविधा विस्तार के साथ जीर्णोद्धार करवाने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी भंवर सिंह पवार, नीलम राजपुरोहित, सरपंच श्रीमती आशा देवी, गिरजा शंकर शर्मा, ललित कुमार शर्मा, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ.प्रद्युम्न कुमार राजौरा, उपनिदेशक डॉ. पप्पूलाल मीणा, शिविर समन्वयक वरिष्ठ…
