मुख्यमंत्री ने उदयपुर में की जनसुनवाई
उदयपुर 6 जनवरी। दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक सर्किट हाउस परिसर में पहुंचे सैकड़ों परिवादियों को तसल्ली से सुना। मुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवादियों को सुना, परिवेदनाएं ली और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों से परिवेदनाओं के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए राहत के निर्देश दिए। इस दौरान पहुंचे परिवादियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, मेवाड़ी पगड़ी, सूत की माला और पुष्पहार पहना कर स्वागत किया वहीं कुछ चित्रकारों ने मुख्यमंत्री को पेंसिंल से बनाएं उनके स्कैच भेंट किए। इस…
