सनातनी चातुर्मास में रविवार को बही श्रद्धा की सरिता
एक तरफ भक्तों ने तो दूसरी तरफ सावन ने किया बड़बड़ेश्वर महादेव का अभिषेक उदयपुर, 23 जुलाई। अरावली की उपत्यकाओं के बीच विराजित बड़बड़ेश्वर महादेव के प्रांगण में दिगम्बर खुशाल भारती महाराज के सानिध्य में चल रहे सनातनी चातुर्मास में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की कतार रही। शाम को नियमित होने वाली भव्य संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए। रविवार को बरसते सावन के मौसम में ऐसा लगा कि मानो एक तरफ श्रद्धालु भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं तो दूसरी तरफ…
