Udaipur News

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति- उदयपुर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति- उदयपुर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने लिया व्यसनमुक्त जीवन का संकल्प

उदयपुर। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत उदयपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘नशा मुक्त पखवाड़े’ के अंतर्गत आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र, डाखनकोटड़ा द्वारा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों लक्ष्य क्लासेस एवं श्रीनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं आरोग्य सेवा संस्थान जिला नशा मुक्ति केंद्र के अध्यक्ष नरपत सिंह चैहान ने विद्यार्थियों को…
Read More
रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें

रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित, साक्षी डोडेजा अध्यक्ष एवं अनिकेत शर्मा सचिव बनें

उदयपुर। रोटरी क्लब उदय ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न निदेशक मंडलों के गठन के लिये होटल साईं पैलेस में आज बैठक आयोजित की गई। जिसमें नयी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। क्लब की अध्यक्ष के रूप में इस बार महिला के हाथ में साक्षी डोडेजा को कमान सौंपी गई है। सचिव के रूप में अनिकेत शर्मा अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्ष 2027-28 के लिये आगामी अध्यक्ष के रूप में ऐश्वर्या सिंह का चयन किया गया है। नई टीम में अनुभवी एवं युवा सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे क्लब की सेवा गतिविधियों को और…
Read More
गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास 

गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास 

उदयपुर, 20 जून। 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रविवार को जिले भर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक ब्लाॅक व ग्राम पंचायत स्तर पर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे। इससे पूर्व शनिवार को अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के नेतृत्व में आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष की थीम स्वस्थ वृद्वावस्था के लिए योग को केंद्र…
Read More
“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” – प्रभारी सचिव टी. रविकांत

“सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना” – प्रभारी सचिव टी. रविकांत

प्रभारी सचिव ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 20 जून। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख सचिव एवं उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से मिले। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण…
Read More
त्रिवेदीको मिली पीएच.डी. की उपाधि

त्रिवेदीको मिली पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर  20 जून / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने सामाजिक विज्ञान संकाय में जितेन्द्र कुमार त्रिवेदी को दुर्गा सप्तशती का वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व - ऊर्जा व उपचार विषय पर शोध कार्य करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. जितेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने अपना शोध कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. अलकनंदा शर्मा  के निर्देशन में पूर्ण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने डॉ. त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देते हुए बधाई दी।
Read More
बड़गांव ब्लॉक में बड़ी की पाल पर हुआ योग पूर्वाभ्यास, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

बड़गांव ब्लॉक में बड़ी की पाल पर हुआ योग पूर्वाभ्यास, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में बड़गांव ब्लॉक के अंतर्गत बड़ी की पाल पर योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक एवं रमणीय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रशासक एवं सरपंच  मदन जी पंडित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।…
Read More
सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

650 से अधिक विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प उदयपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, उदयपुर में भव्य एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की भावना को साकार करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय योग गुरु अशोक जैन, पूरण राठौड़ एवं सुश्री अमीषा परियाणी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाते…
Read More
बाबेल बने प्रदेश संगठन मंत्री

बाबेल बने प्रदेश संगठन मंत्री

कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत उदयपुर : राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के भरतपुर में संपन्न हुए प्रदेश सम्मेलन में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर के कार्यालय संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा, उदयपुर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कमल प्रकाश बाबेल को प्रदेश संगठन मंत्री घोषित किया । बाबेल पूर्व में 8 वर्षों से प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला भारतीय मजदूर संघ में विभिन्न पदों पर रहे है। बाबेल के प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर उदयपुर में कर्मचारियों में हर्ष का माहोल है, इस पर आज सैंकडों कर्मचारियों ने बाबेल का भव्य स्वागत…
Read More
नीट परीक्षा कल: उदयपुर में 29 सेंटर पर की 8738 विद्यार्थियों की व्यवस्था

नीट परीक्षा कल: उदयपुर में 29 सेंटर पर की 8738 विद्यार्थियों की व्यवस्था

उदयपुर। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी नई दिल्ली की ओर से 21 जून को करवाई जा रही नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा उदयपुर में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 8739 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय समिति गठित कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड, एएसपी सिटी उमेश ओझा, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एकलिंगगढ छावनी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार और केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 प्रतापनगर के प्रधानाचार्य राजेश्वरसिंह को सदस्य नियुक्त किया है। साथ ही केवी प्रधानाचार्य अरुण कुमार व राजेश्वरसिंह…
Read More
सविना में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

सविना में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

उदयपुर। शहर के सविना क्षेत्र में सूने मकान को बीती रात में चोरों ने निशान बनाया। वारदात को अंजाम देने आए चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों को गिरफ्तार करने मे जुटी है। पुलिस के अनुसार सविना मे बीती रात में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो चोर एक सूने मकान की दीवार फांदकर भीतर घूसे और दरवाजे का ताला तोडकर अंदर चले गए। चोरों ने अलमारी तोडकर अंदर से सामान चुराया और वापस बाहर निकल भाग गए। सुबह पडोसियों ने मकान का दरवाजा खुला देख मकान मालिक को संपर्क किया।…
Read More
error: Content is protected !!