नीट परीक्षा कल: उदयपुर में 29 सेंटर पर की 8738 विद्यार्थियों की व्यवस्था

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी नई दिल्ली की ओर से 21 जून को करवाई जा रही नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा उदयपुर में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 8739 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय समिति गठित कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड, एएसपी सिटी उमेश ओझा, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एकलिंगगढ छावनी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार और केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 प्रतापनगर के प्रधानाचार्य राजेश्वरसिंह को सदस्य नियुक्त किया है। साथ ही केवी प्रधानाचार्य अरुण कुमार व राजेश्वरसिंह को परीक्षा समन्वयक बनाया गया है। परीक्षा  का समय दोपहर 2 बजे सेसायं 5.15 बजे तक रहेगा। परीक्षा व परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी के लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जिनमें से केंद्र कोड 3906201 से3906213 कुल 13 परीक्षा केंद्रो से संबंधित जानकारी केवी नंबर—1 प्रतापनगर के प्रधानाचार्य राजेश्वरसिंह से मोबाल नंबर 9402163245 तथा केंद्र कोड 3906101 से 3906116 कुल 16 परीक्षा केंद्रो से संबंधित जानकारी केवी नंबर—2 के प्रधानाचार्य अरुण कुमार से मोबाइल नंबर 9460875566 पर संपर्क कर सकेंगे। प्रश्न पत्र कहां से मिलेंगें उसकी जानकारी अंतिम समय पर राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी द्वारा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटे पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी प्रकार का मोबाइल गैजेट्स परीक्षा केंद्र के भीतर अनुमत नहीं है। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा कक्ष के बाहर जैमर की व्यवस्था की गई है। बिना ई—एडमिट कार्ड एवं वैध फोटो आईडी के बिना अभ्यर्थी का प्रवेश अनुमत नहीं है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!