जागरूकता की कमी के कारण देश में 11 लाख लोगों को रोशनी का इंतजार
कॉर्निया ट्रांसप्लांट में अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान ने रचा नया मुकाम 748 कॉर्निया प्रत्यारोपण से मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, नेत्रदान को जनआंदोलन बनाने की पहल सीएमई एवं लघु कॉन्फ्रेंस में कॉर्निया प्रत्यारोपण और नेत्रदान पर आज होगा मंथन उदयपुर, 7 सितंबर। दक्षिण राजस्थान में आधुनिक नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत अलख नयन मंदिर नेत्र संस्थान ने कॉर्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक 748 कॉर्निया प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। डीएएलके, डीएसईके और डीएमईके जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कॉर्निया रोग से प्रभावित मरीजों को दृष्टि बहाली का…
