शास्त्री और कुमावत की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय का विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत
उदयपुर 24 जून। कश्मीर में धारा 370 हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और उदयपुर से सुन्दर सिंह जी भण्डारी के साथ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कश्मीर आन्दोलन में जाने वाले उदयपुर के स्व आचार्य श्यामलाल कुमावत और स्व. भानु कुमार शास्त्री की नगर निगम द्वारा बाल उद्यान में प्रतिमा स्थापित करने का जो निर्णय लिया उसका स्वागत करते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने महापौर और समिति का आभार व्यक्त किया। बजरंग सेना मेवाड़ के कमलेन्द्र सिंह पंवार ने इस आशय का संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए बताया कि विभिन्न संगठनों ने इस कार्य को प्रेरणास्पर्ध एवं आने वाले पीढ़ी…
