“युगानुकूल नवरचनाओं के लिए तैयार किए जाएंगे कार्यकर्ता – निंबाराम”
राजस्थान, 19 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के तीनों प्रान्तो के स्वयंसेवकों का "कार्यकर्ता विकास वर्ग - प्रथम" का शुभारम्भ वैशाख शुक्ल एकादशी को कोटा में हुआ। वर्ग के प्रारम्भ में वर्ग के सर्वाधिकारी जगदीश सिंह राजपुरोहित जोधपुर, राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक निंबाराम तथा वर्ग के पालक अधिकारी मनोज कुमार ने भारतमाता के चित्र के समक्ष पुष्पार्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन कर वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया। वर्ग की जानकारी देते हुए प्रचार प्रमुख राजेन्द्र लालवानी ने बताया कि इस वर्ग में राजस्थान की संघ रचना के 22 विभागों से 359 शिक्षार्थी सहभागिता कर रहे हैं। स्वयंसेवकों को…
