उदयपुर की बेटी की डूंगरपुर में संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
उदयपुर / डूंगरपुर, 25 जून (ब्यूरो). शहर के प्रताप नगर कॉलोनी में सोमवार को एक विवाहिता की सदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतापनगर कॉलोनी में शादी के चौथे साल विवाहिता निधि पंचाल की संदिग्ध मौत हुई है। विवाहित का पति निशांत पंचाल बैगलोर में नौकरी करता है। उसके दो साल की बेटी है। निधि पंचाल के पिता ने यशकुमार पंचाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार निधि पंचाल के पडौसी की सूचना मिली की उसकी बेटी गंभीर बीमार है। इस पर परिवारजन उदयपुर से मंगलवार सुबह डूंगरपुर पहुंचा। जहां…
